कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रदर्शन को लेकर बोले सांसद Gurjeet Aujla, CM Mann को लेकर कही ये बात
चंडीगढ़: कांग्रेस के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की गिरफ्तारी व संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ की गई एफआईआर के बाद आज पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा सहितस तमाम कांग्रेस नेताओं ने सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन किया। हालांकि यहां कुछ नेताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। वहीं अब इस पर कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने ट्वीट कर लिखा सीएम भगवंत मान पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा सीएम मान जी हमारे PPCC प्रधान, नेता प्रतिपक्ष और सीनियर लीडर आपसे पंजाब के गंभीर मामलों के संबंधी मिलने के लिए आए थे पर उनके साथ आपके प्रशासन के द्वारा दुव्यवहार किया गया। क्या इसे ही बदलाव कहा जाता है? ये तो पुरानी रिवायते हैं। विरोधियों को बड़े जिगरे के साथ सुनो।
@BhagwantMann ਜੀ ਅੱਜ ਸਾਡੇ PPCC ਪ੍ਰਧਾਨ , ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦੇ ਨੇਤਾ ਅਤੇ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰ ਸਾਹਿਬਾਂਨ ਤੁਸਾਂ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੰਭੀਰ ਮਸਲਿਆਂ ਸਬੰਧੀ ਮਿਲਣ ਆਏ। ਪਰ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਤੁਹਾਡੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵਾਲੋਂ ਦੁਰਵਿਹਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਕੀ ਇਸ ਨੂੰ ਬਦਲਾਅ ਕਿਹਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਇਹ ਤਾਂ ਪੁਰਾਣੀਆਂ ਰਵਾਇਤਾਂ ਹਨ। ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਨੂੰ ਵਡੇ ਜਿਗਰੇ ਨਾਲ ਸੁਣੋ।
— Gurjeet Singh Aujla (@GurjeetSAujla) June 9, 2022