बदल गया Elante Mall का नाम, अब ‘Nexus Elante’ से जाना जाएगा चंडीगढ़ का फेमस मॉल
चंडीगढ़: द ब्यूटीफुल और क्लीन सिटी के नाम से मशहूर चंडीगढ़ को कौन नहीं जानता। यहां जो कोई भी जाता है वो ना सिर्फ सुखना लेक घूम कर आता है बल्कि एलांते मॉल भी जरूर जाता है। यूं कहिए चंडीगढ़ जाना ही अपने एलांते मॉल के कारण है लेकिन अब आपके इसी फेवरेट मॉल का नाम बदल गया है। जी हां अब एलांते मॉल ‘Nexus Elante’ से जाना जाएगा।
आपको बता दें कि हाल ही में एलांते मॉल को नेक्सेस मॉल्स ने खरीदा था जिसके बाद अब मॉल का नाम ‘Nexus Elante’ रखा गया है। दरअसल नेक्सेस मॉल्स ग्लोबल इनवेस्टमेंट फर्म ब्लैकस्टोन की सब्सिडरी कंपनी है।