Sukhmandeep Singh Sidhu (Dimpy) शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) की युवा शाखा के महासचिव नियुक्त
चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा ने पार्टी के युवा नेता सुखमनदीप सिंह सिद्धू (डिंपी) को पार्टी की युवा शाखा का महासचिव नियुक्त किया है। यह जानकारी देते हुए आज यहां पार्टी की युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनप्रीत सिंह तलवंडी ने कहा कि सुखमनदीप सिंह सिद्धू (डिंपी) लंबे समय से युवा नेता के रूप में युवाओं के कल्याण और उनके बेहतर भविष्य के लिए काम कर रहे हैं।
सुखमनदीप सिंह सिद्धू (डिंपी) एक शिक्षित युवा है। पार्टी द्वारा उन्हें सौंपी गई इस नई जिम्मेदारी के लिए सुखमनदीप सिंह सिद्धू (डिम्पी) ने पार्टी अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा, परमिंदर सिंह ढींडसा और मनप्रीत सिंह तलवंडी सहित पूरे नेतृत्व को इसके लिए धन्यवाद दिया। अपनी जिम्मेदारियों को पूरी लगन से निभाकर पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया।