International Yoga Day 2022: जालंधर के दोआबा कॉलेज के मैदान में होगा ऐतिहासिक आयोजन, DC व SSP को दिया गया निमंत्रण
जालंधर: स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ (अमृत महोत्सव) के उपलक्ष्य में 21 जून को 75 ऐतिहासिक शहरों मे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन होने जा रहा है जिसमें जिला जालंधर को भी इस मे चयनित किया गया इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर जालंधर आदरणीय घनश्याम थोरी जी को 21 जून दिन मंगलवार को दोआबा कॉलेज के मैदान में इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेने हेतु राज्य प्रभारी भारत स्वाभिमान राजेंद्र शंगारी जी ने निमंत्रण दिया। इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य संजीव शर्मा, सतविंदर सिंह कुंनदी, गुरबख्श मैदान उपस्थित थे।
इस अवसर पर एस. एस.पी जालंधर आदरणीय जी.एस संधु को भाग लेने हेतु निमंत्रण किया गया। इस मौके राज्यकार्यकारिणी सदस्य संजीव शर्मा, महिला जिला प्रभारी अनीता द्विवेदी, सतविंदर सिंह कुनदी, सरोज बाला, गुरबख्श मैदान , जे. आर जसल, अमरजीत सिंह बिट्टू उपस्थित रहे।