Sangrur उपचुनावों के लिए प्रचार: Dhuri में CM Mann ने व्यापारियों के साथ किया संवाद, बोले- जल्द ही आएगी नई Industrial Policy
संगरूर: पंजाब विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी की निगाहें संगरूर उपचुनावों पर टिकी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद संगरूर उपचुनावों के लिए प्रचार कर रहे हैं। वहीं आज सीएम मान ने धूरी में व्यापारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि आने वाले दिनों में इंडस्ट्रीयल पॉलिसी बनाई जा रही है। इसमें व्यापारियों को ही जिम्मेदार दी जाएगी। आपको इसका हिस्सेदार बनाएंगे। जहां पर समस्या होगी हल भी वहीं पर होगा। इस पॉलिसी में सिंगल विंडो सिस्टम होगा। हम पोर्टल बना देंगे आप ऑनलाइन सारा काम करवा सकते हैं।
संगरूर में बनेगा मेडिकल कॉलेज
वहीं सीएम मान ने इस दौरान कहा कि हम संगरूर में जल्द ही मेडिकल कॉलेज बनाएंगे। इसके साथ ही धुरी के लिए खेलो इंडिया का प्रजोक्ट भी ला रहे हैं। धुरी में हम सीएम का दफ्तर भी बनाएंगे। ऐसे में लोगों को अपनी परेशानियों के लिए चंडीगढ़ नहीं अब आपको चंडीगढ़ नहीं आने पड़ेगा। वह वहां पर ही आसानी से काम करवा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर सीएम मान ने विरोधियों पर भी निशाना साधा और कहा कि हम भ्रष्टाचार नहीं सहेंगे।