Breaking : Sidhu Moosewala की रेकी करने वाले Manmohan Singh Mohana को PPCC अध्यक्ष Raja Warring ने पार्टी में किया था शामिल, फोटो वायरल
मानसा : सिद्धू मूसेवाला कत्ल केस में पुलिस रिमांड पर चल रहे विधानसभा हलका बुढलाडा के गांव रल्ली के गैंगस्टर मनमोहन सिंह मोहना को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने 2022 विधानसभा के समय पार्टी में शामिल किया था। सिद्धू मूसेवाला बुढलाडा में भी चुनाव प्रचार करता रहा है ऐसे में उसको बड़ी आसानी से नुकसान पहुंचाया जा सकता था। राजनीतिक पार्टियां अपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को पार्टी में क्यों शामिल करती हैं इसकी भी जांच होनी चाहिए।
बता दें कि मोहना पर पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान गायक सिद्धू मूसेवाला की रेकी करने का शक है। गैंगस्टर मनमोहन सिंह मोहना अकाली दल से जुड़ा हुआ था। 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान वह कांग्रेस में शामिल हुआ।