पठानकोट : पूर्व कांग्रेसी विधायक जोगिंदर पाल को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनको जमानत दे दी है। बता दें कि विधायक जोगिंदर पाल को अवैध माइनिंग केस में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उनकी पुलिस कस्टडी में तबियत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई ले जाया गया था।