Tokyo Olympics: टोक्यो खेल अब तक का सबसे खर्चीला ओलंपिक, 8.19 खरब रुपए हुए खर्च
टोक्यो: कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल के विलंब से हुए टोक्यो खेल अब तक के सबसे महंगे ओलंपिक साबित हुए हैं, जिसमें 2013 में मेजबानी के मिलने के समय लगाए गए अनुमान से लगभग दोगुना खर्च हुआ है। टोक्यो खेलों के आयोजन में लगभग 1.42 ट्रिलियन येन (लगभग 8.19 खरब रुपए) खर्च हुए।
टोक्यो ओलंपिक अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी बैठक की, जिसमें इन खेलों के जुड़े खर्च के अंतिम विवरण को रखा गया। पिछले साल जब खेलों का आयोजन शुरू हुआ था तब एक डॉलर लगभग 110 येन के बराबर था जबकि सोमवार को यह 135 येन के करीब रहा। यह येन के मुकाबले डॉलर का लगभग 25 वर्षों में उच्चतम स्तर है।a