पंजाब कैबिनेट का फैसला: CM Mann बोले- पिछली सरकारों ने पंजाब के खजाने का दुरुपोग कैसे किया, इस पर विधानसभा में लाएंगे White Paper
चंडीगढ़: एक तरफ जहां आज पंजाब विधानसभा सत्र का आगाज हुआ है वहीं आज पंजाब सरकार की तरफ से कैबिनेट मीटिंग भी कई गई। जिसमें फैसला लेते हुए सीएम मान ने यह ऐलान किया कि पिछली सरकारों ने खजाने का दुरुपोग कैसे किया इस पर वह विधानसभा में व्हाइट पेपर लेकर आएंगे। इस बात की जानकारी देते हुए सीएम मान ने ट्वीट कर लिखा पिछली सरकारों की तरफ से पंजाब के खजाने का दुरुपोग कैसे किया गया। कैसे पंजाब पर कर्जा हुआ? पूरे हिसाब पर श्वेत पत्र लाया जाएगा..हम इसे विधानसभा में भी पेश करेंगे..निर्णय ने आज की कैबिनेट बैठक में निर्णय को मंजूरी दी.. हम पंजाबियों के एक-एक पैसे का हिसाब लगाएंगे..
वहीं इसकी जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि इस श्वेत पत्र में चार मुख्य अध्याय हैं जो वास्तविक तस्वीर के साथ-साथ वित्तीय संकेतकों की वर्तमान स्थिति, ऋण की स्थिति और राज्य के वित्तीय संस्थानों की स्थिति को प्रस्तुत करते हैं। श्वेत पत्र राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार के संभावित तरीकों की भी रूपरेखा तैयार करेगा।
ਪਿਛਲੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਖ਼ਜ਼ਾਨੇ ਦੀ ਦੁਰਵਰਤੋਂ ਕਿਵੇਂ ਕੀਤੀ ਗਈ..ਕਿਵੇਂ ਪੰਜਾਬ ਕਰਜ਼ਈ ਹੋਇਆ..ਪੂਰੇ ਲੇਖੇ-ਜੋਖੇ ‘ਤੇ ਵ੍ਹਾਈਟ-ਪੇਪਰ ਲਿਆਂਦਾ ਜਾਵੇਗਾ..ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ‘ਚ ਵੀ ਪੇਸ਼ ਕਰਾਂਗੇ..ਅੱਜ ਕੈਬਨਿਟ ਮੀਟਿੰਗ ‘ਚ ਫ਼ੈਸਲੇ ਨੂੰ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਦਿੱਤੀ..
ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੇ ਇੱਕ-ਇੱਕ ਪੈਸੇ ਦਾ ਹਿਸਾਬ ਲਵਾਂਗੇ.. pic.twitter.com/P6VDSaRq3p
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 24, 2022