Diamond League 2022: अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए नीरज चोपड़ा ने जीता रजत, बोले – इस साल 90 मीटर दूर भाला फैंकने का था भरोसा
स्टॉकहोम: ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने वीरवार को प्रतिष्ठित डायमंड लीग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए रजत पदक जीता, वह काफी करीब से 90 मीटर दूर भाला फैंकने से चूक गए, लेकिन उन्हें भरोसा है कि वह इस साल इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।
It felt amazing to be back on the Diamond League circuit and even better to get a new PB!
All the throwers put up a great show tonight for the crowd in Stockholm!Next stop ➡️ Representing 🇮🇳 at the World Championships in Eugene pic.twitter.com/OpiXyrp4wv
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) June 30, 2022
नीरज पहली बार डायमंड लीग शीर्ष तीन में जगह बनाने में सफल रहे। 24 साल के एथलीट ने पहले ही प्रयास में 89.94 मीटर दूर भाला फैंका, जिससे वह महज 6 सैंटीमीटर से 90 मीटर से चूक गए। इस दौरान उन्होंने अपने 89.30 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर किया जो उन्होंने 14 जून को फिनलैंड के तुर्कु में पावो नुर्मी खेलों में दूसरे स्थान पर रहकर हासिल किया था।
Olympic Champion @Neeraj_chopra1 sets the new National Record and Personal Best at 2022 #StockholmDL with a throw of 89.94m, finishing 2nd
Take a look at the record breaking throw! pic.twitter.com/r3X7IK7LSp
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) July 1, 2022