Bhagwant Mann की सरकार में हो सकता है बड़ा फेरबदल, Cabinet में शामिल होंगे नए चेहरे
चंडीगढ़ : पंजाब सरकार का कैबिनेट विस्तार जल्द होगा। सीएम भगवंत मान की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी सरकार में 5 से 6 नए मंत्री शामिल किए जाएंगे। इनमें से दो मंत्री वे होंगे जो दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। इनमें अमन अरोड़ा, प्रोफेसर बलजिंदर कौर और सर्वजीत कौर माणुके, बुद्ध राम मंत्री पद की दौड़ में हैं। इसके अलावा मौजूदा कैबिनेट मंत्रियों के प्रदर्शन पर भी नजर रखी जा रही है और उनके विभागों में भी बदलाव किया जा सकता है। कैबिनेट विस्तार में एक महिला विधायक को शामिल किया जा सकता है, जिसमें सरबजीत कौर माणुके, बलजिंदर कौर, नीना मित्तल, अनमोल गगन मान, इंद्रजीत कौर शामिल हैं।