शरीर में पानी की कमी और वजन को कम करती है ये कुछ drinks, आप भी करें try
मानसून की शुरुआत होते ही बीमारियां भी दस्तक देने लगती है। इस मौसम में गर्मी से तो रहत मिलती है लेकिन इसके साथ बहुत सी बीमारियां भी अति है। इसमें सबसे अधिक समस्या होती है पानी की कमी। इस मौसम में अधिक पसीना आने के कारण हमारे शरीर में पानी की कमी होने लगती है जिससे हमें बहुत सी परेशानिया भी आती है। इसे कमी को पूरा करने के लिए हम अधिक से अधिक पानी का सेवन करते है। आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे है जिनका सेवन करने से आप इस कमी को दूर कर सकते है।
क्या होते हैं डिटॉक्सिफिकेशन ड्रिंक्स?
यह ड्रिंक्स आपके शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह आपके शरीर को भी कई तरह के पोषक तत्व देते हैं। इन ड्रिंक्स का सेवन करने से आपके फेफड़े, किडनी और त्वचा हेल्दी रहती है। यह मेटाबॉल्जिम को भी तेज करने में सहायता करता है, जिससे आपका वजन आसानी से घट सकता है। डिटॉक्स ड्रिंक्स वजन घटाने में भी सहायता करते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइड विनेगर भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत करने में सहायता करते हैं। शरीर का पीएच लेवल भी बनाए रखने में यह सहायता करते हैं। इससे आपका वजन कम होने में मदद मिलती है। आप इसे बनाने के लिए दो लीटर पानी में दो चम्मच एप्पल साइड विनेगर मिलाएं। मिठास बढ़ाने के लिए आप शहद या फिर चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
खीरा-पुदीना
खीरा और पुदीना दोनों ही शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसके साथ ही यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाने में मदद करते हैं। ये ड्रिंक्स एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। आप इसे बनाने के लिए एक गिलास में खीरे के टुकड़े और पुदीने के पत्ते मिलाएं। फिर थोड़ा सा पानी मिलाकर इसमें काला नमक डालें। आपका डिटॉक्स ड्रिंक बनकर तैयार है।
तुलसी चाय
तुलसी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-एजिंग गुण आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यह आपको मौसमी समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। आप ड्रिंक बनाने के लिए तुलसी के पत्ते उबालें और इसे छान लें। छान कर आप इसका सेवन कर सकते हैं। आप चाय में भी तुलसी के पत्ते डालकर इसका सेवन कर सकते हैं।
ग्रीन टी
आप वजन घटाने के लिए ग्रीन टी का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स मेटाबॉल्जिम को बढ़ाने में और शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने में मदद करते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ग्रीन टी पीने का सही समय नाश्ता या फिर खाने के एक से डेढ़ घंटे के बाद का होता है। ग्रीन टी तैयार करने के लिए आप ग्रीन टी बैग को गर्म पानी में मिलाएं। फिर इसमें पुदीने के पत्ते, शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। 3-4 मिनट के बाद टी बैग्स निकाल लें।