नाबालिग लड़की से छेड़-छाड़ का आरोप, AAP के ब्लाक प्रधान सहित 2 लोकल नेता गिरफ्तार
अमृतसर: नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में मजिठा पुलिस ने आम आदमी पार्टी के मजिठा से ब्लॉक प्रधान प्रीतपाल सिंह बल और उसके साथी राजबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। जानकारी मुताबिक 15 वर्षीय किशोरी ने मजीठा पुलिस को शिकायत की थी कि वह तरनतारन की रहने वाली है। उसकी मां के तरनतारन स्कूल के एक अध्यापक के साथ नजायज संबंध थे, जिस कारण घर मे लड़ाई-झगड़ा रहने लगा और उनका पूरा परिवार मजीठा आकर में धर्मेंद्र बिल्ला नामक एक व्यक्ति के मकान में किराये पर रहने लगे। लड़की ने आगे बताया कि बिल्ला ने भी कई बार उससे अश्लील हरकतें की हैं।
नाबालिग ने बताया कि बिल्ला के घर आम आदमी पार्टी के ब्लाक प्रधान प्रीतपाल सिंह का भी अक्सर आना-जाना रहता था। कुछ दिन पहले बिल्ला ने मां के सामने उसके साथ भी गलत हरकतें करनी शुरू कर दीं और कपड़े तक फाड़ दिए। लड़की का आरोप है कि यह सब अश्लील हरकतें प्रीतपाल सिंह और राजबीर सिंह रोड़ी की शह पर होती रही हैं। लड़की की शिकाइत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की करवाई जाँच के आधार पर की जाएगी।