SYL मुद्दे पर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री की बैठक 14 को, सुप्रीम कोर्ट का आदेश
चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी के सत्ता में आते ही सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर का मुद्दा गर्माने लगा है, जो पार्टी के लिए गले की फ़ांस बन सकता है। इस मामले पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री 14 अक्टूबर को साढ़े 11 बजे बैठक करने जा रहे हैं, जिसकी पुष्टि हरियाणा के CM मनोहर लाल ने की है।
केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय को सुप्रीम कोर्ट ने सतलुज-यमुना लिंक नहर के मुद्दे का हल निकालने का आदेश दिया है। उधर, केंद्र का कहना है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान बैठक के लिए समय नहीं दे रहे हैं, जबकि सीएम मान ने कहा था कि केंद्र इस मामले को सुलझाए। दोनों ही राज्यों को पानी की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट ने मीटिंग करके पंजाब और हरियाणा से अगली सुनवाई 19 जनवरी 2023 तक रिपोर्ट तैयार देने को कहा है।