ऊना में PM Modi की रैली के चलते 13 अक्तूबर को नहीं चलेंगी HRTC की बसें
ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के स्थानीय रूटों पर 13 अक्तूबर को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें नहीं चलेंगी। इससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ऊना में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए निगम की करीब 400 बसें जिले व जिले से बाहर लोगों को लाने के लिए जाएंगी। इसके लिए निगम के अन्य डिपो से भी बसें मंगवाई गई हैं।
गुरुवार को सरकारी कार्यालय खुले होने के कारण कर्मचारियों को कार्यालय पहुंचने में खासी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। दूसरी तरफ करवाचौथ के व्रत के चलते बाजार व जिला मुख्यालय में महिलाएं बाजारों व मुख्यालय में पहुंचती हैं। ऐसे में स्थानीय रूटों पर एचआरटीसी बस सेवा न चलने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।