Congress President Election: नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने डाला वोट, साझा की तस्वीर
चंडीगढ़: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज सुबह 10 बजे से वोटिंग जारी है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। पार्टी के कई सीनियर नेता मतदान कर रहे हैं। वहीं पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने भी वोटिंग की। तस्वीर को साझा करते हुए प्रताप बाजवा ने लिखा पंजाब कांग्रेस भवन चंडीगढ़ में ऑल इंडिया कांग्रेस के प्रधान के चुनाव के लिए वोट कास्ट किया।
ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਚੋਣ ਲਈ ਆਪਣੀ ਵੋਟ ਪਾਈ । pic.twitter.com/E95PzjM3G1
— Partap Singh Bajwa (@Partap_Sbajwa) October 17, 2022
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर आमने-सामने हैं। यह चुनाव इसलिए भी अहम माने जा रहे हैं क्योंकि 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर से पार्टी का कोई अध्यक्ष बनेगा। प्रदेश कांग्रेस समितियों (PCC) के 9,000 से अधिक प्रतिनिधि गुप्त मतदान के जरिए पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव कर रहे हैं वहीं नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में और देशभर में 65 से अधिक केंद्रों पर मतदान हो रहा है।