हिमाचल विधानसभा चुनाव : 5 नवंबर को Sundernagar में मोर्चा संभालेंगे PM Narendra Modi
शिमला : हिमाचल विधान सभा के चुनावी समर में प्रचार तेज होते ही स्टार वार का आगाज भी हो गया है। बीते रोज सभी विधान सभा क्षेत्रों में भाजपा के विजय संकल्प शंखनाद के बाद सोमवार को कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने मंडी के पड्डल में जनसभा को संबोधित किया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर काे प्रदेश में मोर्चा संभालेंगे। उनका 5 नवंबर को मंडी जिला के सुंदरनगर और सोलन तथा 9 नवंबर को कांगड़ा जिला के शाहपुर एवं हमीरपुर जिला के सुजानपुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इसी के साथ चुनावी राजनीति में भाजपा के चाणक्य माने जाने वाले गृह मंत्री अमित शाह आज प्रदेश में चुनावी हुंकार भरेंगे।
हिमाचल विधानसभा चुनाव: 5 नवंबर को सुंदरनगर आएंगे PM @narendramodi #Himachal #HPNews #HimachalPradesh #DainikSavera pic.twitter.com/w1L0SfdCkg
— Dainik Savera Times (@saveratimes) November 1, 2022
जंसवा परागपुर विधान सभा क्षेत्र के संसारपुर टैरस घाटी में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को जंसवा परागपुर विधान सभा क्षेत्र के संसारपुर टैरस घाटी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जयराम ठाकुर हमीरपुर जिला की भोरंजविधानसभा के खरवाड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।