दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार शुरू करने जा रही ‘महिला मोहल्ला क्लिनिक’, CM Kejriwal ने ट्वीट कर दी जानकारी
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार महिलाओं को अब जल्द ही एक और खुशखबरी देने जा रही है। आज से दिल्ली की विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं में एक और नई पहल होने जा रही है। दरअसल सरकार महिला मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने जा रही है। इसकी जानकारी खुद आप सुप्रीमो एवं दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा दिल्ली की महिलाओं के लिए ख़ुशखबरी, आज से दिल्ली की विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं में एक और नई पहल होने जा रही है। सरकार महिलाओं के लिए विशेष “महिला मोहल्ला क्लिनिक” शुरू करने जा रही है जहां महिलाओं को अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएँ, जाँच, दवाइयाँ व टेस्ट मुफ़्त उपलब्ध होंगे।
दिल्ली की महिलाओं के लिए ख़ुशखबरी
आज से दिल्ली की विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं में एक और नई पहल होने जा रही है। सरकार महिलाओं के लिए विशेष “महिला मोहल्ला क्लिनिक” शुरू करने जा रही है जहां महिलाओं को अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएँ, जाँच, दवाइयाँ व टेस्ट मुफ़्त उपलब्ध होंगे। pic.twitter.com/Nx3exZphlY
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 2, 2022