Mumbai छोड़ने पर इमोशनल हुई Priyanka Chopra, Instagram पर पोस्ट शेयर कर दिखाई Mumbai जर्नी की एक झलक
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुंबई छोड़ने पर इमोशनल हो गयी हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ विदेश में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में अपना वक्त बिता रही थी। मुंबई छोड़ते वक्त प्रियंका काफी इमोशनल नजर आईं, जिसका एक वीडियो प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
View this post on Instagram
इस वीडियो में उन्होंने अपनी मुंबई की जर्नी की एक झलक दिखाई है, जिसमें वह काफी इमोशनल भी नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ‘‘मुंबई का सफर पूरा हुआ,घर की बात ही अलग होती है। सच में घर वापस लौटने से बढ़कर कोई एहसास नहीं होता, इन पिछले कुछ दिनों में, मुझे जो प्यार और सपोर्ट मिला है, उससे मैं बहुत इंप्रेस हूं। मैं ईमानदारी से कह सकती हूं कि यदि आप सभी मेरी टीम के लिए नहीं होते, तो मुझे नहीं पता कि मैं कहां होती।’’