हिमाचल प्रदेश में 8 तारीख़ को उखड़ जाएगा भाजपा नीत सरकार का तंबू: प्रवक्ता Rohit Sharma
हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश स्टेट बार काऊंसिल सदस्य एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जिला के प्रवक्ता रोहित शर्मा एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला एवं प्रदेश कांग्रेस पार्टी के संयुक्त शीर्ष नेतृत्व के प्रयासों एवं आम जनमानस के सहयोग से प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्ट्रांग रूम के बाहर टेंट लगाकर एवं विधानसभा उम्मीदवारों को मतदान गणना केंद्र के अंदर एवं बाहर मतदान गणना के दिन तेज तरार कार्यकर्ताओं की तैनाती का संदेश देकर सचेत कर रहे हैं ताकि भाजपा कभी भी ईवीएम से छेड़छाड़ ना कर सके।
रोहित शर्मा ने प्रदेश भर में ईवीएम के स्ट्रांग रूम के बाहर लगाए गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के टेंट पर दिए भाजपा कार्यकत्र्ताओं एवं नेताओं के बयानों को हास्यास्पद करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए मतदान में प्रदेश की प्रबुद्ध जनता भाजपा सरकार का तंबू उखड़ चुकी है। प्रदेश में पिछले 5 साल से विकास ठप्प पड़ा हुआ है। पिछले 5 साल में कर्मचारी हड़ताल करने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। आम जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, व्यवसाय में मंदी, महंगी शिक्षा जैसी विकराल समस्याओं से त्रस्त रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पिछले 5 वर्ष में आम जनमानस से कोई सरोकार नहीं रखा है वे केवल नाटियां डालते रहें एवं उड़नखटोले में हवाई सैर करते रहे।