PSPCL कर्मचारियों को CM Mann ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले-हमारा मकसद लोगों के घर हमेशा जलते रहें चूल्हे
चंडीगढ़: पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज PSPCL में नियुक्त किए गए 603 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान सीएम मान ने संबोधन करते हुए कहा अब पंजाब में नौकरियों के लिए सिफारिश नहीं चलती, राज्य में बिजली की कोई कमी नहीं है। इस बार धान के सीजन में हमने पूरी बिजली दी। सीएम मान ने आगे कहा कि हमने पंजाबियों को रोजगार देने का वादा किया था। 8 महीने में अब तक 21 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार दे चुके हैं। हमारा मकसद यही है कि लोगों के घरों के चूल्हे हमेशा जलते रहे।
ਅੱਜ #PSPCL ‘ਚ 603 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਿਯੁਕਤੀ ਪੱਤਰ ਵੰਡੇ…ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨਾਲ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਦਾ ਵਾਅਦਾ ਕਰਕੇ ਆਏ ਸੀ…ਹੁਣ ਤੱਕ 8 ਮਹੀਨਿਆਂ ‘ਚ ਲਗਭਗ 21 ਹਜ਼ਾਰ ਤੋਂ ਜ਼ਿਆਦਾ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਦੇ ਚੁੱਕੇ ਹਾਂ…
ਸਾਡਾ ਮਕਸਦ ਹੈ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਚੁੱਲ੍ਹਿਆਂ ਦੀ ਅੱਗ ਮੱਘਦੀ ਰਹੇ… pic.twitter.com/qcYLwbOiY5— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) November 26, 2022