चंडीगढ़ की तरफ रवाना हुए हरियाणा के किसान, पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर की रोकने की कोशिश
किसानों ने चंडीगढ़ में हरियाणा राजभवन की तरफ कूच करने की कोशिश की। हजारों की संख्या में पहले किसान पंचकूला में एकत्रित हुए और इसके बाद चंडीगढ़ की तरफ रवाना हुए। हलांकि चंडीगढ़ पंचकूला सीमा से आगे पुलिस ने इतनी बड़ी संख्या में किसानों को आगे बढ़ने की इजाजत नही दी ओर बेरिकेड्स लगाकर किसानों को सीमा पर ही रोक लिया। किसानों ने हालांकि आगे बढ़ने के लिए काफी मशक्कत की मगर पुलिस के इंतजामो के आगे किसान बढ़ नही पाए। इसके बाद किसानों को एक प्रतिनिधिमंडल को राजभवन मांग पत्र देकर आने की इजाजत गई।