NIT कुरुक्षेत्र के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संबोधन, 2025 तक हम नई शिक्षा नीति कर देंगे लागू
NIT कुरुक्षेत्र के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संबोधन करते हुए कहा कि महामहिम की उपस्थिति से हम सबको प्रेरणा मिली। हमारे लिए दुगुनी खुशी का विषय कि संस्थान के हीरक जयंती वर्ष में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आना हुआ हरियाणा में एतिहासिक गीता का ज्ञान तो साथ में नई सदी का विज्ञान भी है। युवाओं को तकनीक और शिक्षा से जोड़ने के लिए कई संस्थान खोले गए। प्रदेश की बेटियों के लिए 25 फीसदी सीटें हमनें आरक्षित की है।
युवाओं की स्किल डेवलपमेंट के लिए स्किल युनिवर्सिटी खोली है। 2025 तक हम नई शिक्षा नीति लागू कर देंगे।