Navjot Sidhu के जेल से बाहर आते ही शुरू होगा ‘मिशन 2024’, Surinder Dalla बोले- आगे देखिए होता है क्या!
चंडीगढ़: रोडरेज मामले में पटियाला जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू बाहर आते ही मिशन 2024 की शुरूआत करेंगे। इसकी जानकारी सिद्धू के मीडिया एडवाइजर सुरिंदर ढल्ला ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा ट्वीट कर लिखा नवजोत सिद्धू के जेल से लौटते ही मिशन 2024 शुरू हो जाएगा और पंजाब के अधिकारों की रक्षा करना जारी रखेंगे। पंजाब आज भी मंदी के उसी दौर में खड़ा है जिससे नवजोत सिद्धू जी ने इससे बाहर निकलने का मॉडल दिया था। पंजाब के इंजन को नए सिरे से नहीं बल्कि बदलने की जरूरत है। आप आगे क्या देखना चाहते हैं?
ਨਵਜੋਤ ਸਿੱਧੂ ਜੀ ਦੇ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚੋਂ ਮੁੜਦੇ ਹੀ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਊ ਮਿਸ਼ਨ 2024 ਅਤੇ ਜਾਰੀ ਰਹੂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹੱਕਾਂ ਦੀ ਪਹਿਰੇਦਾਰੀ. ਪੰਜਾਬ ਅੱਜ ਵੀ ਮੰਦਹਾਲੀ ਦੇ ਉਸੇ ਦੌਰ ਚ ਖੜਾ ਹੈ ਜਿੱਥੋਂ ਬਾਹਰ ਕੱਢਣ ਦਾ ਮਾਡਲ ਨਵਜੋਤ ਸਿੱਧੂ ਜੀ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਸੀ. ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਇੰਜਣ ਨਵਾਂ ਕਰਨ ਦੀ ਨਹੀਂ ਬਲਕਿ ਬਦਲਣ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ. ਆਗੇ ਆਗੇ ਦੇਖੀਏ ਹੋਤਾ ਹੈ ਕਿਆ ?
— Surinder Dalla (@surinder_dalla) November 29, 2022
बता दें कि सिद्धू के आगले वर्ष जनवरी तक जेल से बाहर आने की उम्मीद है। हाल ही में खबरें ये भी आई थी कि सिद्धू को प्रियंका गांधी ने एक चिट्ठी भी भेजी है। माना जा रहा है कि सिद्धू के बाहर आते ही हाईकमान उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है।