चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ आंदोलन उद्योगपतियों व व्यापारियों को कांग्रेस का मिलेगा पूरा समर्थन: HS लक्की

चंडीगढ़: कांग्रेस ने आज चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ आंदोलन कर रहे स्थानीय उद्योगपतियों और व्यापारियों की मांगों का समर्थन किया। चंडीगढ़ काग्रेंस के अध्यक्ष एचएस लक्की पार्टी के अन्य नेताओं के साथ आंदोलन में शामिल हुए, जिसमें पार्षद गुरबक्श रावत, गुरप्रीत गाबी, जसबीर बंटी, सचिन गालव, दर्शना और पार्टी के अन्य नेता गुरचरण दास काला,.

चंडीगढ़: कांग्रेस ने आज चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ आंदोलन कर रहे स्थानीय उद्योगपतियों और व्यापारियों की मांगों का समर्थन किया। चंडीगढ़ काग्रेंस के अध्यक्ष एचएस लक्की पार्टी के अन्य नेताओं के साथ आंदोलन में शामिल हुए, जिसमें पार्षद गुरबक्श रावत, गुरप्रीत गाबी, जसबीर बंटी, सचिन गालव, दर्शना और पार्टी के अन्य नेता गुरचरण दास काला, विनोद शर्मा, राजीव मौदगिल, राजदीप सिद्धू और राजीव शर्मा शामिल थे।

इस अवसर पर बोलते हुए चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की ने छोटे और मध्यम उद्योगपतियों और व्यवसायों के प्रति उनके भेदभावपूर्ण रवैये के लिए चंडीगढ़ प्रशासन की आलोचना की। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से प्रशासन छोटे उद्योगपतियों को खत्म करने का काम कर रहा है और अगर ऐसी व्यापार एवं उद्योग विरोधी नीतियों को नहीं बदला गया तो जल्द ही छोटे कारोबारियों के हाथ में भीख का कटोरा रह जाएगा। लक्की ने आन्दोलन कर रहे उद्योगपतियों और व्यापारियों को काग्रेंस पार्टी के पूरे समर्थन का भरोसा दिलाया।

चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव शर्मा ने उद्योगपतियों और कारोबारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि चंडीगढ़ कांग्रेस एमएसएमई एक्ट को चंडीगढ़ में पूरी तरह से लागू कराने के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने 2 कनाल से नीचे के औद्योगिक भूखंडों और शेडों के लिए एफएआर में वृद्धि और भूमि उपयोग के परिवर्तन को भी भेदभावपूर्ण बताया और कहा कि जब 2 कनाल से ऊपर के भूखंडों के लिए ऐसा किया जा चुका है। कांग्रेस प्रवक्ता ने चंडीगढ़ प्रशासन की ऐसी उद्दोग विरोधी नीतियाँ बनाने की भी आलोचना की, जिसके कारण चंडीगढ़ से मध्यम स्तर के उद्योग शहर से बाहर पलायन कर गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यापार विरोधी नीतियों को अब उलटने की जरूरत है।

  • TAGS:
- विज्ञापन -

Latest News