Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

राशिफल: इन राशि के जातकों का स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, जानिए अपना आज का राशिफल

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आकस्मिक लाभ होने की योग हैं किसी अनुकूल संपर्क के कारण आप अतिरिक्त आय अर्जित करने में सक्षम होंगे। मित्र और सहकर्मी आपके प्रयासों में आपका समर्थन करेंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में असीम विजय मिलेगी। आपकी यात्राएं फलीभूत होंगी। आप अपने परिवारजनों और मित्रों के साथ सैर सपाटे की योजनाएं भी बना सकते हैं। आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं।

वृष राशि
आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आयेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रही महिलाओं का काम अच्छा चलेगा। आपके आय–व्यय में समानता बनी रहेगी। आप अपने छोटे भाई बहनों के प्रति अधिक जिम्मेदार महसूस करेंगे। आप किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं, जो भविष्य में आपके जीवन में प्रभावशाली भूमिका निभायेगा। उच्चाधिकारियों के सहयोग से रुके काम बन जायेंगे।

मिथुन राशि
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। बेटी के करियर को लेकर थोड़ा चिंता होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कुछ निजी मामलो में थोड़ा भावुक होंगे। काम की जगह बदलने से ऊर्जा में बदलाव होगा लेकिन काम की रफ़्तार बनी रहेगी। आज किया गया उचित निवेश भविष्य में बहुत लाभ देगा और आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए किसी फंड में कुछ पैसों का निवेश करने की सोच सकते हैं। आगे चलकर आर्थिक मदद मिलेगी।

कर्क राशि
आज का दिन कार्य क्षेत्र में अच्छा लाभ दिलाने वाला है। संतान की चिंता कम होगी, अच्छी जॉब लगने से घर में उत्सव सा माहौल बना रहेगा। नया वाहन खरीदने की उत्सुकता आपके मन में रहेगी। आयात-निर्यात का काम कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। आपको उधार लेन देन से बचना चाहिए। धैर्य रखने से रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। आपके शत्रू परास्त्र होंगे। घर में बड़े बुजुर्ग की सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह राशि
आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। किसानों को अपने श्रम का अच्छा लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक परिस्थितियों में पहले से बेहतर सुधार आयेगा। आप किसी के साथ फालतू वाद विवाद में न पड़ें। दूसरों के सामने अपनी खुलकर बात रखने का मौका मिलेगा। आपको थोड़ा मानसिक परिश्रम करना पड़ सकता है। अपने आपको निरोगी और तंदुरुस्त रखने को प्राथमिकता दें। इससे आप आकस्मिक होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचें रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से सभी दिक्कतें दूर होंगी।

कन्या राशि
आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। विद्यार्थियों को करियर का चुनाव के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे। आज आप किसी काम में पूरी तरह व्यस्त रहेंगे। आपको प्रापर्टी खरीदने से लाभ मिलेगा। उच्च कोटि के व्यावसायिक निर्णय भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। स्टॉक ब्रोकर का काम करने वालों का आज अच्छा फायदा हो सकता है। शाम का समय अपने परिवारवालों के साथ बिताएंगे। अपने काम को किसी नए तरीके से करने की योजना आप सोच सकते हैं, काम समय से पूरा होगा।

तुला राशि
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, परिवार में अनुष्ठान होने का योग बन रहा है। अधिकारियों के सहयोग से रुके काम में सफलता मिलेगी। आज परिवारजनों के साथ प्यार और स्नेह बढ़ेगा। माता-पिता से भविष्य के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं। बाहर के खान-पान से परहेज करें।

वृश्चिक राशि
आज आपको करियर में नई ऊंचाईयां मिलेगी। बिजनेस के लिहाज से दिन बेहतर होगा। सेहत तो आपकी अच्छी रहेगी लेकिन हल्का-सा सर्दी-जुकाम हो सकता है परिवार के लोग आपसे संतुष्ट रहेंगे और आपको घर-परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे साथ ही माता के मार्गदर्शन में चलेंगे तो अवश्य ही सफलता प्राप्त करेंगे। आज किसी बड़े मामले पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आज तैयार रहें।

धनु राशि
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आपका मनचाहा काम पूरा होने का योग बन रहा है। घर बनवा रहे लोगों का काम आगे बढ़ेगा। अपने काम को किसी नए तरीके से करने की योजना आप सोच सकते हैं। घर पर अलग अलग डिश का आनंद लेंगे। बेटे की जॉब लगने से आपको ख़ुशी मिलेगी। इस राशि के जिन लोगों का आज बर्थडे है वो अपने दोस्तों को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में खाना खिला सकते हैं। किसी के सामने मन की बात अच्छी तरह रख सकेंगे इसका सीधा फायदा भी आपको मिलेगा और बिगड़े रिश्ते सुधरने लगेंगे। लक्ष्य की प्राप्ति के लिये प्रयास करे, सफलता मिलेगी।

मकर राशि
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपने सहपाठियों की मदद मिलेगी, जिससे दोस्ती में मिठास बढ़ेगी। पारिवारिक समस्याएं ख़त्म होंगी, घर में सुख शांति का महौल बनेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं आज समाप्त होंगी, काम करने में सरलता होगी। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा। राइटर की कोई किताब पब्लिश हो सकती है, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जायेगा। कार्य के सिलसिले में प्रोग्रेसिव यात्राएं करनी पड़ सकती है। साथ ही रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं।

कुम्भ राशि
आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आपके विरोधी परास्त होंगे। आप किसी नए विषय पर घरवालों से चर्चा करेंगे, आपके विचारों से लोग सहमत होंगे। नया रोजगार मिलने से आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार आयेगा। दोस्तों से काफी दिन बाद फ़ोन पर काफी लम्बी बात होगी। कृषक वर्ग को खेती में अच्छा लाभ होगा, जिससे उनका मन खुशहाल रहेगा। आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे, तो सफलता भी हांथ लगेगी। लेकिन आपको भविष्य बेहतर बनाने के लिए इस समय कम्फर्ट ज़ोन छोड़ना होगा।

मीन राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। आपको अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। इस राशि के उभरते हुए लेखकों के लिए आज का दिन एक महान दिन हो सकता है, क्योंकि आपके लेख या आपकी पुस्तक प्रसिद्ध प्रकाशक के द्वारा प्रकाशित हो सकती है। सकारात्मक सोच के साथ आपके रुके काम बन जायेंगे शिक्षकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। दूसरे लोग भी आपकी काम करने की योजना से बहुत कुछ सीखेंगे।

 

 

 

 

 

Exit mobile version