Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

साप्ताहिक राशिफल 5 दिसंबर से 11 दिसंबर 2022

मेष : इस सप्ताह मेष राशि के जातक/जातिकाओं के लिए के लिए लाभ की स्थिति अच्छी बनेगी। नौकरी- पेशा वाले जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में तकलीफ हो सकती है। पारिवारिक जीवन ठीकठाक रहेगा। सप्ताह के मध्य मै स्वास्थ्य से संबंधित कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। व्यापारिक जातकों के लिए लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातक/जातिकाओं के कार्य समय पर न हो पाने से मन व्यथित रह सकता है। पराक्र म में कमी तथा आलस्य में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रह सकता है। शरीर में कोई तकलीफ होने से परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी से मतभेद संभव है। विद्यार्थी वर्ग अनुकूल परिणाम न मिलने से दुखी हो सकते हैं।

मथुन : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक/जातिकाओं की शारीरिक और मानिसक परेशानी बनी रह सकती है। सुखों में कमी रह सकती है। दैनिक बोलचाल की भाषा पर ध्यान दें, आपके बोले शब्द आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। कार्यो से संबंधित यात्राएं करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। रु के धन की प्राप्ति भी संभव है।

कर्क: इस सप्ताह कर्क राशि के जातक/जातिकाओं को शुरु आत में स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। पेट से संबंधी कोई रोग आपको परेशान कर सकता है, मगर हμते के मध्य से इसमें सुधार होने लगेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी-पेशा वाले जातकों को लाभ प्राप्ति के साथ-साथ पदोन्नित भी संभव है। पति-पत्नी के बीच मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। व्यापारिक साझेदारों से मनमुटाव रह सकता है। शत्रुपक्ष से धन लाभ प्राप्त हो सकता है।

सिंह : इस सप्ताह सिंह राशि के जातक/जातिकाओं को यात्राओं के योग अधिक रह सकते हैं तथा ये यात्राएं लाभकारी रहेंगी। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं तथा दवाइयों पर खर्च हो सकता है। इस हμते लाभ की अपेक्षा खर्च अधिक बना रह सकता है। विद्यार्थी वर्ग की मनोकामना पूर्ण हो सकती है। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।

कन्या: इस सप्ताह कन्या राशि के जातक/जातिकाओं को कोई शारीरिक बीमारी परेशान कर सकती है। संतान को लेकर चिंतित रह सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को मन चाहे परिणाम प्राप्त होने में अवरोध रह सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। इस हμते प्रेमी-प्रेमिकाओं के मध्य मतभेद उभर सकते हैं। कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में लाभ प्राप्त हो सकता है।

तुला : इस सप्ताह तुला राशि के जातक/जातिकाओं के भाग्य के सहारे कार्य पूर्ण होते जायेगे। यात्राओं के योग रहेंगे। स्वास्थ्य मैं किसी प्रकार की तकलीफ हो सकती है। नौकरी कर रहे जातको को अपने कार्यक्षेत्र मैं थोड़ा संभलकर चलना पड़ सकता है। अचानक लाभ की स्तिथि बन सकती है। व्यर्थ के तनाव मिल सकते है। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

वृश्चिक : इस सप्ताह इस राशि के जातक/जातिकाएं अपनी आय बढ़ाने के लिए नए विचार बना सकते हैं। लाभ की स्थिति सामान्य रह सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी शारीरिक तकलीफ के चलते मानिसक तनाव रह सकता है। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा पारिवारिक व कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं।

धनु : इस सप्ताह धनु राशि के जातक/जातिकाओं को कई तरह से आपको लाभ प्राप्त हो सकते हैं। इस हμते अपने कार्यक्षेत्र में सावधानी रखनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आपको पेट तथा दांतों के रोग से तकलीफ उतपन्न हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को अपने किए सभी कार्यो में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम भाव बनाए रखें।

मकर : इस सप्ताह मकर राशि के जातक/जातिकाओं की नौकरी तथा व्यवसाय में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। अचानक लाभ की स्थिति बन सकती है। माता से प्रेम बढ़ सकता है। मकान और जमीन से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति भी ठीकठाक बनी रहेगी। इस हμते किसी न किसी प्रकार का मानिसक तनाव बना रह सकता है।

कुंभ : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातक/जातिकाओं के पराक्र म में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के हिसाब से परिस्थिति आपके पक्ष में हो सकती है। मानिसक उलझन बनी रह सकती है। नौकरी और व्यापार से संबंधित यात्रा के योग बन सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से दूर हो सकता है। प्रेम संबंधों में अवरोध आ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी रखनी पड़ सकती है।

मीन : इस सप्ताह मीन राशि के जातक/जातिकाओं को कार्य क्षेत्र में साझेदारों के साथ किसी प्रकार का मनमुटाव रह सकता है। कामकाज का बोझ अधिक बना रहेगा। सेहत का ध्यान रखें, आंखों में किसी तरह की तकलीफ रह सकती है। पारिवारिक लोगों से मतभेद की स्थिति बन सकती है। धन संबंधी मामलों में सफलता के योग हैं।

Exit mobile version