अंक राशिफल: आज आपके ऊपर शत्रु हावी रह सकते हैं, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1 आज आपके ऊपर शत्रु हावी रह सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है, जिसके लिए आपको पहले से तैयार रहना होगा और स्थिति को बढ़ने से रोकने का प्रयास करना होगा। अंक 2 जो लोग धार्मिक स्वभाव.

अंक 1
आज आपके ऊपर शत्रु हावी रह सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है, जिसके लिए आपको पहले से तैयार रहना होगा और स्थिति को बढ़ने से रोकने का प्रयास करना होगा।

अंक 2
जो लोग धार्मिक स्वभाव के हैं आज उनको आध्यात्मिक क्षेत्र में फायदा होगा। संतान के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। वे पूरे परिश्रम से अपने हर काम को अंजाम देंगे। वहीं प्रेम के मामलों में आपको सफलता मिलेगी और आपका प्रियतम प्रेम विवाह का प्रस्ताव रख सकता है। इस कारण से दिन शानदार तरीके से बीतेगा।

अंक 3
आपकी बातों को लोगों द्वारा सराहना मिलेगी और आप महफिल की जान बनेंगे। कुछ ऐसा खास हो सकता है, जो आपको हद से ज्यादा खुशी दे सकता है। लेकिन कुछ बनते हुए काम अटक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत जारी रखें पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।

अंक 4
पारिवारिक जीवन बेहतर बनेगा और घर में सुख शांति आएगी। वहीं कार्यक्षेत्र की बात करें, तो आपको अपने काम पर फोकस करना होगा, क्योंकि आपका मन भटक सकता है। आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में प्यार की वृद्धि होगी। लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं।

अंक 5
आज आप संपत्ति खरीदने की दिशा में कोई प्रयास कर सकते हैं। जिसमें आप काफी हद तक सफल रहेंगे। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा और प्यार भरी बातों से अपने प्रियतम का मन मोह लेंगे।

अंक 6
आज जो जातक नौकरी में कार्यरत हैं उनके कार्यक्षेत्र में स्थितियां पक्ष में रहेंगी। ख़र्च अधिक रहेंगे। कोई ऐसी बात ना कहें, जो आपके प्रियतम को बुरी लगे। कार्य क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। सेहत में गिरावट और दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है।

अंक 7
आज आप जिस कार्य में हाथ लगाएंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। हालांकि वाणी में कड़वाहट काम खराब भी कर सकती है, इस पर ध्यान दें। परिवार में कुछ लोगों की नाराज़गी आपको परेशान करेगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए ठीक तरह से बीतेगा।

अंक 8
आज आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। पूरा दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके काम की सराहना होगी और आप भाग्य के भरोसे दिन को बेहतर बना पाएंगे। दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी और स्वास्थ्य सुधरेगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।

अंक 9
आज आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपकी लव लाइफ में भी अच्छा समय रहेगा जिसकी वजह से आज प्रियतम के साथ समय बिताने का मौका आएगा।

- विज्ञापन -

Latest News