भाजपा के सपने रहेंगे, कांग्रेस बनाएगी पूर्ण बहुमत से सरकार : Satpal Raizada
ऊना: ऊना सदर से कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा ने दावा किया है कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी 50 के करीब सीटें लेकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। रायजादा ने कहा कि निश्चित रूप से प्रदेश की जनता ने जनादेश भारतीय जनता पार्टी की कुशासन पूर्ण भारतीय जनता पार्टी को नकारा है, जनता ने कांग्रेस की नीतियों ,वायदों और नेतृत्व पर भरोसा जताया है। रायजादा ने कहा कि जो सर्वे आ रहे हैं यह भाजपा को सपने दिखाने के लिए अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में 8 दिसंबर को भाजपा के यह सपने टूट जाएंगे ।उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार कांग्रेस बनाएगी।
उन्होंने कहा कि मेरा अपना दावा है कि कांग्रेस पार्टी 50 प्लस माइनस 5 सीटें (45 से अधिक) लेकर सरकार बनाएगी और यह मजबूत सरकार होगी जो हिमाचल प्रदेश को राहत प्रदान करेगी, प्रदेश के प्रमुख मसलों को हल करेगी और प्रदेश की जनता के साथ किए गए वायदों को पूरा करें .उन्होनें कहा कि भाजपा ने केवल जुमले सुनाएं इसलिए भाजपा को जनता ने विदाई दे दी है। उन्होनें कहा कि भाजपा के नेता अपनी विदाई की तैयारी करें। कांग्रेस सत्ता में आ रही है और जनता के लिए जनता की सरकार आएगी।