हिंदू देवी-देवताओं की अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने वालों को मिले सख्त सजा: शिवसेना टकसाली अध्यक्ष कौशल शर्मा

अमृतसर: शरारती तत्वों द्वारा कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं की अश्लील तस्वीरें बना कर पोस्ट की जा रही हैं। जिससे पुरे हिन्दू समाज में विरोध की लहर है। इसकी जानकारी शिवसेना टकसाली पंजाब के अध्यक्ष कौशल कुमार शर्मा, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हरदीप हैप्पी, सुरिंदर अरोड़ा राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ने दी है। उन्होंने.

अमृतसर: शरारती तत्वों द्वारा कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं की अश्लील तस्वीरें बना कर पोस्ट की जा रही हैं। जिससे पुरे हिन्दू समाज में विरोध की लहर है। इसकी जानकारी शिवसेना टकसाली पंजाब के अध्यक्ष कौशल कुमार शर्मा, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हरदीप हैप्पी, सुरिंदर अरोड़ा राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ने दी है।

उन्होंने कहा कि शिवसेना टकसाली के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सूरी की हत्या के बाद से उन्हें हर दिन अलग-अलग नंबरों से जान से मारने की धमकी मिल रही है। जिसकी शिकायत उन्होंने डीजीपी पंजाब को की है, लेकिन माहौल खराब करने की कोशिश के साथ-साथ सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं की गलत फोटो बना कर भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उन्हें फांसी पर लटका दिया जाए। उन्होंने कहा कि जो लोग सोशल मीडिया पर ऐसी फोटो भेज रहे हैं उनका सोशल मीडिया अकॉउंट भी तुरंत बंद कर देना चाहिए।

कौशल और हैप्पी ने कहा कि पंजाब का माहौल खराब होता जा रहा है और यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से एकजुट होकर पंजाब में अमन चैन बनाए रखने के लिए शरारती तत्वों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की, ताकि पंजाब में आपसी भाईचारा बना रहे।

- विज्ञापन -

Latest News