Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

Himachal Pradesh Results LIVE: आमने-सामने BJP और Congress, देखिए किस सीट से कौन जीत रहा

शिमला: हिमाचल प्रदेश में आज सत्ता के लिए बेहद अहम दिन है। आज प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजें आएंगे। 68 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना 8 बजे शुरू हो चुकी है जो अभी  तक जारी है।

कल शाम चंडीगढ़ में हो सकती है हिमाचल कांग्रेस के विधायक दल की बैठक

हिमाचल में इस बार सत्ता परिवर्तन होता हुआ दिखाई दे रहा है। सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है जिनके रुझानों में कांग्रेस बहुमत बनाते हुए दिख रही है। इस बीच अब खबर आ रही है कि कल शाम चंडीगढ़ में हो सकती है हिमाचल कांग्रेस के विधायक दल की बैठक हो सकती है।

हिमाचल के विधायकों को दूसरी जगह शिफ्ट करेगी काग्रेस

हिमाचल चुनावों की मतगणना जारी है। इस बीच अब खबर आ रही है कि ऑपरेशन लोटस के खतरे को देखते हुए कांग्रेस हिमाचल के विधायकों को दूसरी जगह शिफ्ट करेगी। मिली जानकारी के अनुसार पहले विधायकों को चंडीगढ़ या मोहाली लाया जाएगा। फिर वहां से किसी कांग्रेस शासित राज्य ले जाया जाएगा। प्रभारी राजीव शुक्ला और भूपेश बघेल आज पहुंच रहे है। भूपेंद्र हुड्डा पहले से चंडीगढ़ में है।

LIVE UPDATES देखिए कौन से प्रत्याशी ने हासिल की जीत 

रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर

 

Exit mobile version