PM की बदनामी करने वालो को लोगो ने दिया करारा जबाब, 7वीं बार BJP पर विश्वास जता कर रचा इतिहास: Sukhpal Singh Saran

देश की राजनीति में सांतवी बार इतिहास रचते हुए भाजपा द्वारा गुजरात में सरकार बनाई गई। जिसकी खुशी कर चलते भाजपा के सीनियर नेता सुखपाल सिंह सरां की अगुवाई में भाजपा युवा मोर्चा ने सद्भावना चौक में खूब पटाखे चलाते हुए लडडू बांटे गए। भाजपा के नेता सुखपाल सिंह सरां ने कहा कि लोगों ने.

देश की राजनीति में सांतवी बार इतिहास रचते हुए भाजपा द्वारा गुजरात में सरकार बनाई गई। जिसकी खुशी कर चलते भाजपा के सीनियर नेता सुखपाल सिंह सरां की अगुवाई में भाजपा युवा मोर्चा ने सद्भावना चौक में खूब पटाखे चलाते हुए लडडू बांटे गए। भाजपा के नेता सुखपाल सिंह सरां ने कहा कि लोगों ने विश्व के हरमन प्रिय नेता नरेंद्र भाई मोदी पर विश्वास जता कर सबके साथ सबके विकास की नीति को जिताया है। सरां ने कहा कि गुजरात मे सातवीं बार बनी भाजपा की सरकार ने देश मे नए मापढंड स्थापित किये हैं। वहीं झूठ व प्रलोभन की राजनीति करने वालो को करारी हार देकर सच का डंका बजाय है। जिससे अरविंद केजरीवाल गैंग एक्सपोज हो गया हैं। और आने वाली लोकसभा में भाजपा की पुनः तीसरी बार सरकार सुनिश्चित हो गयी है। सरां में कहा कि अरविंद केजरीवाल व उनकी टीम रोजाना एक ट्रेंड बनाकर भाजपा पर लांछन लगाती है। और झूठ फैला कर पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है।

लेकिन गुजरात व हिमाचल ने केजरीवाल की नकारात्मक राजनिति को नकारा है। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सन्दीप अग्रवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का दिल्ली व पंजाब मॉडल फ्लॉप साबित हुआ हैं। गुजरात व हिमाचल के लोगो ने मुफ्त की राजनीति करने वालो को मुंह तोड़ जबाब दिया हैं। सन्दीप अग्रवाल ने कहा कि पंजाब को प्रलोभन में फंसाकर गुजरात को लुभाने की कोशिशें फेल साबित हुई है। अब अरविंद केजरीवाल को पँजाब व दिल्ली के लोगो से किये वायदे पूरे करने चाहिए। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अशोक बलियाँवाली व भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष तिवाड़ी ने कहा। कि देश मे बदलाव की लहर है। हर कोई प्रिय प्रधानमंत्री का दीवाना है। और भाजपा हमेशा सकारात्मक राजनिति में विश्वास करती है। इस मौके पर सेंट्रल मण्डल प्रधान मदन लाल गुप्ता, अनिल कुमार, कुलतार जौड़ा, अजय मित्तल, मनीष अरोड़ा, अविनाश तिवाड़ी, तरसेम गिल, जानप्रीत गिल, अश्वनी शरणा,रजनी, भरत जिंदल अन्य राष्ट्रभक्त उपस्थित थे।

- विज्ञापन -

Latest News