अन्य राज्यों से अवैध रूप से लाए जा रहे सूअरों व व्यापारियों को पकड़ने के लिए प्रणाली को और करेंगे मज़बूत: मंत्री Laljit Bhullar

चंडीगढ़: पंजाब के पशुपालन, मत्स्य पालन एवं डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की है कि राज्य में सूअर मीट मार्केट को प्रभावित कर रहे बाहरी राज्यों से अवैध रूप से लाए जा रहे सूअरों और सम्बन्धित व्यापारियों को पकड़ने के लिए प्रणाली को और मज़बूत किया जाए। उन्होंने.

चंडीगढ़: पंजाब के पशुपालन, मत्स्य पालन एवं डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की है कि राज्य में सूअर मीट मार्केट को प्रभावित कर रहे बाहरी राज्यों से अवैध रूप से लाए जा रहे सूअरों और सम्बन्धित व्यापारियों को पकड़ने के लिए प्रणाली को और मज़बूत किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सरहदी गाँवों की संपर्क सड़कों पर चौकसी बढ़ाने के लिए डी.जी.पी. पंजाब को पत्र लिखा जाए।

यहां प्रोग्रेसिव पिग्री फ़ारमर्ज़ एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की मुुश्किलों को सुनते हुए कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि राज्य में अवैध रूप से लाए जा रहे सूअरों से सूअर पालकों को आर्थिक घाटा पड़ने के साथ-साथ राज्य में फार्म के पालतू सूअरों को जंगली सूअरों की आमद से अफ्रीकन स्वाईन फीवर जैसी गंभीर बीमारियाँ फैलने का भी डर बना रहता है। कैबिनेट मंत्री को डायरैक्टर पशुपालन डॉ. सुभाष चंद्र गोयल ने बताया कि विभाग द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए राज्य में एंट्री प्वाइंट्स पर चैक पोस्टें स्थापित कर वैटरनरी अधिकारियों को तैनात किया गया है, जो पुुलिस अधिकारियों के साथ तालमेल कर अपेक्षित कार्रवाई कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध रूप से लाए जा रहे सूअरों और उनका ग़ैर-कानूनी व्यापार करने वाले व्यापारियों को पकड़ने के लिए स्थापित प्रणाली को और मज़बूत करने हेतु डीजीपी पंजाब को पत्र लिखकर मुख्य मार्गों की चैक पोस्टों के साथ-साथ सरहदों पर पड़ते गाँवों की संपर्क सडक़ों पर भी चौकसी बढ़ाई जाए, जिससे राज्य में सूअर पालकों को कोई दिक्कत पेश ना आए।

- विज्ञापन -

Latest News