Gokul Butail हिमाचल CM के प्रधान सलाहकार नियुक्त, IT और इनोवेशन पर देंगे सेवाएं

प्रदेश सरकार ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव गोकुल बुटेल को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रधान सलाहकार आईटी नियुक्त किया है। वे इस पद पर कैबिनेट रैंक में रहेंगे। इससे पहले गोकुल बुटेल वीरभद्र सिंह की सरकार में आईटी सलाहकार रह चुके हैं। इस बार सरकार बनाने में गोकुल बुटेल की अहम.

प्रदेश सरकार ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव गोकुल बुटेल को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रधान सलाहकार आईटी नियुक्त किया है। वे इस पद पर कैबिनेट रैंक में रहेंगे। इससे पहले गोकुल बुटेल वीरभद्र सिंह की सरकार में आईटी सलाहकार रह चुके हैं। इस बार सरकार बनाने में गोकुल बुटेल की अहम भागीदारी रही है। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में कमान संभाल रखी थी और प्रचार के सारे प्रबंध यहीं से देखे जा रहे थे। गोकुल बुटेल की इस ताजपोशी से कांगड़ा के हिस्से बड़ा दायित्व भी आ गया है।

- विज्ञापन -

Latest News