भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारियों में जुटी हरियाणा कांग्रेस, प्रदेश प्रभारी ने ली सभी कमेटियों की बैठक

चंडीगढ़ः राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हरियाणा कांग्रेस लगातार तैयारियों में जुटी हुई है। प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने आज यात्रा के लिए बनाई गई सभी कमेटियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में सभी कमेटियों की जिम्मेदारियां और यात्रा का रूट निर्धारित किया गया। हरियाणा में यात्रा का पहला चरण 21.

चंडीगढ़ः राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हरियाणा कांग्रेस लगातार तैयारियों में जुटी हुई है। प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने आज यात्रा के लिए बनाई गई सभी कमेटियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में सभी कमेटियों की जिम्मेदारियां और यात्रा का रूट निर्धारित किया गया। हरियाणा में यात्रा का पहला चरण 21 से 23 दिसंबर तक होगा। फिरोजपुर झिरका से फरीदाबाद तक इस चरण में लाखों की तादाद में लोग शामिल होंगे।

इसके बाद यूपी होते हुए 6 जनवरी को पानीपत बॉर्डर पर सनोली खुर्द से यात्रा हरियाणा में दाखिल होगी। इस मौके पर 7 तारीख को पानीपत में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। पानीपत के बाद करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला होते हुए यात्रा पंजाब में एंट्री करेगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और विधायक किरण चौधरी समेत तमाम वरिष्ठ नेता व सभी कमेटियों के सदस्य मौजूद रहे।

- विज्ञापन -

Latest News