उपराज्यपाल Manoj Sinha ने मोबाइल संस्कृत गुरुकुल का किया शुभारंभ

शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जम्मू में मंगलवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मोबाइल संस्कृत गुरुकुल का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संस्कृत एक भाषा से बढ़कर है। यह हमारे सामाजिक मूल्यों की स्रोत है, जो अनादि काल से मानवता का मार्गदर्शन करती आ रही है। संस्कृत के माध्यम से ऋषियों ने.

शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जम्मू में मंगलवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मोबाइल संस्कृत गुरुकुल का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संस्कृत एक भाषा से बढ़कर है। यह हमारे सामाजिक मूल्यों की स्रोत है, जो अनादि काल से मानवता का मार्गदर्शन करती आ रही है। संस्कृत के माध्यम से ऋषियों ने वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश दिया है। विश्वविद्यालय में देववाणी संस्कृत पर व्याख्यान, कैलख संस्कृत रत्न पुरस्कार वितरण भी हुआ। उपराज्यपाल ने कहा कि यह संस्थान ट्रस्ट संस्कृत भाषा एवं प्राचीन ऋषियों के संदेश के संरक्षण, विकास एवं प्रचार-प्रसार के सराहनीय कार्य में लगा हुआ है। संस्कृत को लोकप्रिय बनाने के लिए हमें मिलकर काम करना चाहिए।

- विज्ञापन -

Latest News