भाइयों के बीच जो झगड़ा है, वह दुश्मनों के जैसे घृणा नहीं

चीनी और भारतीय सीमा रक्षकों के बीच सीमावर्ती क्षेत्र में हालिया संघर्ष तुरंत कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों का फोक्स बन गया है। ये विदेशी मीडिया भारत-चीन सीमा संघर्ष के दृश्यों और हताहतों की संख्या को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की होड़ में हैं। इनके इरादे क्या हैं इस पर सोचने योग्य है। वास्तव में, हालिया चीन-भारत.

चीनी और भारतीय सीमा रक्षकों के बीच सीमावर्ती क्षेत्र में हालिया संघर्ष तुरंत कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों का फोक्स बन गया है। ये विदेशी मीडिया भारत-चीन सीमा संघर्ष के दृश्यों और हताहतों की संख्या को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की होड़ में हैं। इनके इरादे क्या हैं इस पर सोचने योग्य है।

वास्तव में, हालिया चीन-भारत सीमा संघर्ष, पिछले संघर्षों की तरह ही है, जो सीमा की वास्तविक नियंत्रण रेखा के प्रति अलग-अलग समझ से उपजी हैं। दोनों पक्षों ने “फाइरिंग” नहीं किया, और वह दो साल पहले के गालवान घाटी संघर्ष के स्तर तक पहुंचने से बहुत दूर है। हालाँकि, दुनिया में कुछ मीडिया चीन-भारत सीमा संघर्ष को बढ़ाने के लिए इतने उत्सुक क्यों हैं? उनकी नज़र में, चीन और भारत ऐसे दुश्मन हैं जो कभी भी शांति से नहीं रह सकते हैं और दोनों देश निश्चित रूप से सीमा के मुद्दे पर फिर से युद्ध करेंगे।

लेकिन, शांत दिमाग से इसका विश्लेषण करने से यह पाये हैं कि चीन और भारत में नफरत का कोई स्वाभाविक तत्व नहीं है। सर्वप्रथम बात तो यह है कि सीमा का मुद्दा चीनी और भारतीय लोगों ने खुद नहीं बनाया था। उस समय, जब न तो चीनी और न ही भारतीय लोगों को अपने भाग्य का फैसला करने का अधिकार था, तब ब्रिटिश औपनिवेशिक शासकों ने जबरन चीन के किंग राजवंश और ब्रिटिश शासन भारत के बीच एक सीमा खींच दी थी। हालांकि, चीन की सरकारों ने इस तथाकथित सीमा को मंजूरी नहीं दी थी। नये चीन की सरकार की सतत रुख है कि स्वतंत्रता प्राप्त करने वाले चीनी और भारतीय जनता को ब्रिटिश उपनिवेशवादियों की प्रबंधन को स्वीकार नहीं करना चाहिये। इसके बजाय, उन्हें शांति, मित्रता और आपसी समझ के सिद्धांतों के तहत निष्पक्ष और उचित तरीके से वार्ता के जरिये सीमाओं का निर्धारण करना चाहिए।

सीमा, विशेष रूप से वास्तविक नियंत्रण रेखा की अलग-अलग समझ के कारण, चीन और भारत के सीमा रक्षकों के बीच कई संघर्ष हुए हैं। हालाँकि, सावधानीपूर्वक विश्लेषण करने पर, चीन और भारत के बीच जो सीमा विवाद है, वह वास्तव में भाइयों के बीच का विवाद है। वे एक-दूसरे को हड़प लेना नहीं चाहते, न ही वे दूसरे पक्ष को उखाड़ फेंकना चाहते हैं, बल्कि कुछ सीमित क्षेत्रों के स्वामित्व पर अलग-अलग विचार रखते हैं। यह हमारे देश और प्रजातियों को नष्ट करने के लिए साम्राज्यवाद और उपनिवेशवाद द्वारा शुरू किए गए आक्रामकता के युद्ध से मौलिक रूप से अलग है। इस बात को समझकर ही हम चीन-भारत सीमा की वर्तमान स्थिति और सीमा मुद्दे पर चीन के रुख को गहरी समझ हासिल कर सकते हैं। चीन-भारत सीमा मुद्दे का वास्तविक समाधान समानता, तर्कसंगतता, आपसी समझ और समानता के दृष्टिकोण में चीनी प्रधानमंत्री झोउ एनलाई और भारतीय प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित “शांति व सह-अस्तित्व के पांच सिद्धांतों” के आधार पर बातचीत के माध्यम से शांतिपूर्ण ढंग से हल किया जाना चाहिए। यह बिल्कुल गलत है कि कुछ लोग ब्रिटिश औपनिवेशिक शासकों के ऐतिहासिक विरासत को विरासत में लेने की कोशिश करे।

चीन और भारत दोनों आर्थिक विकास और राष्ट्रीय कायाकल्प के एक महत्वपूर्ण चरण में हैं। कोई भी पक्ष सीमा मुठभेड़ों का विस्तार नहीं करना चाहता, और न ही अपने देश को एक जाल में घसीटना चाहता। जो सही तरीका है वह शांति और तर्कसंगतता के साथ समस्याओं के उचित समाधान को बढ़ावा देती है। लेकिन, आजकल भारत में कुछ लोग यह गलत विचार अपना रहे हैं कि चीन के सामने मुख्य चुनौतियां ताइवान जलडमरूमध्य और दक्षिण चीन सागर हैं, इसलिए यह भारत के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है, और भारत सरकार को इसका उपयोग कर चीन को मजबूर करने के लिए करना चाहिए। यह एक ऐसा अहसास है जो खतरनाक और मूर्खतापूर्ण दोनों है। इसका खतरा यह है कि यह उन लोगों को प्रोत्साहित कर सकता है जो चीन-भारत सीमा मुद्दे पर जोखिम उठाने की कोशिश करते हैं, और इसकी मूर्खता यह है कि इस तरह की सोच रखने वाले लोग चीनी जनता की राष्ट्रीय प्रकृति को नहीं समझते हैं।

चीनी जनता शांतिप्रिय राष्ट्र है। शांति, मित्रता और आपसी समझ के सिद्धांतों पर चीन ने अपने अधिकांश पड़ोसियों के साथ सीमा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। लेकिन, अगर कोई अंतर्राष्ट्रीय आधिपत्यवाद की मदद में, चीन के प्रमुख राष्ट्रीय हितों का उल्लंघन करने का अवसर लेता है, तो उसे निश्चित रूप से उलटा परीणाम प्राप्त होगा। चीन-भारत सीमा का मुद्दा कोई हल न होने वाली समस्या नहीं है। संघर्ष और युद्ध असली जाल हैं जो अनन्त विनाश की ओर ले जाएंगे। चीन को ब्लैकमेल करने के लिए ताइवान जलडमरूमध्य और दक्षिण चीन सागर के मुद्दों का उपयोग करने का प्रयास, जिससे सीमा के मुद्दे पर चीन को रियायतें देने के लिए मजबूर होना, एक अदूरदर्शी जुआ है, और चीनी लोग इसपर कभी सहमत नहीं होंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

- विज्ञापन -

Latest News