साप्ताहिक राशिफल : इन राशि के जातकों की बदलने वाली है किस्मत, जानिए अपनी राशि का हाल

मेष  : इस सप्ताह काम में विघ्न आने की संभावना रहेगी। वाद-विवाद से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक शुभ कार्य संपन्न होंगे। कई प्रकारों के विचारों के चलते मन विचलित रह सकता है। काम में प्रगति होगी। उच्च अधिकारियों की ओर.

मेष  : इस सप्ताह काम में विघ्न आने की संभावना रहेगी। वाद-विवाद से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक शुभ कार्य संपन्न होंगे। कई प्रकारों के विचारों के चलते मन विचलित रह सकता है। काम में प्रगति होगी। उच्च अधिकारियों की ओर से आपके काम की प्रसंशा होगी। नौकरी में किए गए प्रयास सफल होंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृषभ : इस सप्ताह व्यापार में लाभ की उम्मीद में नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। पत्नी से वैचारिक मतभेद रह सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। चोट-चपेट का भय रहेगा। आर्थिक मामलों में बरती गई असावधानी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। सप्ताह के अंत में उत्तम समाचार तथा आर्थिक लाभ की संभावना है। मन में एक अद्भुत उमंग रहेगी। दोस्तों और परिवार वालों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

मिथुन : इस सप्ताह आप स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं महसूस करेंगे। सप्ताह की शुरुआत निराशाजनक रहेगी। मनचाही सफलता नहीं मिलने से आप निराश हो सकते हैं। आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। किसी को पैसे उधार देने से बचें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपकी कठोर वाणी के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझ कर वार्तालाप करें। साङोदारों के साथ संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे।

कर्क : इस सप्ताह व्यापारिक साङोदारों से वैचारिक मतभेद रह सकते हैं। पत्नी से या उनके स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। किसी को उधार देने से बचें। अचानक लाभ हो सकता है। अपने मन को शांत रखने का प्रयास करना उत्तम रहेगा। रुके हुए कार्यो को गति मिलेगी और धन की प्राप्ति होगी। व्यापार और नौकरी में बड़ी सफलता के योग बनेंगे। इस हफ्ते पराक्रम बहुत बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बड़े भाइयों से लाभ मिलता रहेगा।

सिंह : इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं और व्यर्थ का खर्च हो सकता है। नौकरी और व्यापार की तलाश में भटक रहे जातकों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी नौकरी वालों को प्रोमोशन मिल सकता है। सरकारी कार्यो में सफलता के योग हैं। पिता तथा पिता तुल्य जनों से वैचारिक मतभेद संभव है। जमीन-जायदाद से संबंधित कार्य में सफलता मिल सकती है। यात्रएं हो सकती हैं।

कन्या : इस सप्ताह आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ सकता है। व्यापार में बहुत बड़ी उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार से संबंधित नए करार हो सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय कष्ट कारी हो सकता है। पढ़ाई-लिखाई में अवरोध आ सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने की उम्मीद है। पत्नी तथा प्रेमिका पर धन खर्च हो सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं

तुला : इस सप्ताह माता से मतभेद रह सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य को लेकर स्थिति ठीकठाक बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता बढ़ सकती है। व्यापारी वर्ग को लाभ मिलने के आसार बनेंगे। नोकरी-पेशा वाले जातकों को थोड़ा संभलकर रहना पड़ सकता है। जॉब चेंज का प्लान अभी टाल दें। बेरोजगार जातकों को रोजगार मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ने से आप खुशी महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक : इस सप्ताह पराक्रम में कमी रहेगी तथा भाई-बहनों से मतभेद संभव है। दांपत्य जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहने की संभावनाएं बन सकती हैं। व्यापार तथा नौकरी में हुआ लाभ आपको खुशियों दे सकता है। अविवाहित जातकों को लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। माता से प्रेमभाव बढ़ेगा। भागदौड़ रहने से शारीरिक कमजोरी रह सकती है। ससुराल पक्ष से लाभ हो सकता है। भाग्य का साथ कम मिलेगा, लेकिन कार्य पूर्ण होते रहेंगे।

धनु : इस सप्ताह मुंह का कोई रोग परेशान कर सकता है। कुटुंब में किसी से मनमुटाव हो सकता है। पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहने के बावजूद लाभ मिलता रहेगा। आप व्यापार से संबंधित कोई कर्ज ले सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग मन-माफिक कार्य होने से प्रसन्न होंगे। शत्रुओं से सचेत रहने की सलाह है। धार्मिक यात्रएं हो सकती हैं। दैनिक वार्तालाप में आप अपनी वाणी का ध्यान रखें, अच्छा रहेगा।

मकर  : इस सप्ताह तरह-तरह के विचारों से मन बहुत विचलित रह सकता है। पति-पत्नी के बीच मतभेद उभर सकते हैं। भाग्य का भी भरपूर सहयोग मिलने की उम्मीद है। यात्रओं के योग रहेंगे। व्यापारिक दृष्टि से ये यात्रएं लाभदायक रहेंगी, लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छी नहीं कही जा सकती। संतान की तरफ से प्रसन्नता रहेगी। छात्रों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। वाहन ध्यानपूर्वक चलाएं। सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें, लाभ मिलेगा।

कुंभ  : इस सप्ताह मन किसी दुविधा में रह सकता है। किसी भी बात को लेकर बहसबाजी से बचें। सभी रुके कार्य पूर्ण होने लगेंगे। स्वास्थ्य को लेकर स्थिति थोड़ी नाजुक रह सकती है। जमा धन में बढ़ोतरी संभव है। आलस्य से बचें, भाग्य का साथ रहेगा। पति-पत्नी के बीच भावात्मक लगाव बना रहेगा तथा आप खर्च भी कर सकते हैं। कुटुंब में मान-सम्मान बढ़ सकता है। किसी भी प्रकार का वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यर्थ की यात्रएं हो सकती हैं।

मीन : इस सप्ताह होने वाले लाभ में रुकावट आ सकती है। आग से दूर रहें। संतान की तरफ से कोई खबर परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य परेशान कर सकता है, अगर ब्लड से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी हो, तो विशेष ध्यान दें। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ने से हफ्ता आनंदमय व्यतीत होगा। आप अपने पराक्रम के साथ व्यापार को नई ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। सप्ताह के अंत में धन लाभ हो सकता है।

- विज्ञापन -

Latest News