अंक राशिफल: इन राशि के जातकों का आज खुशनुमा रहेगा आपका मूड, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1 आपके माता पिता या अध्यापक इस समय एक तनावपूर्ण चरण से गुजर रहे हैं। आप स्वयं को अनदेखा या दोषी महसूस कर सकते हैं। उन्हें आराम और समर्थन देने की कोशिश करें। अपने स्वास्थ्य और सुख पर भी ध्यान दें। शुभ अंक- 15 शुभ रंग- गुलाबी अंक 2 कड़ी मेहनत जारी रखें और.

अंक 1
आपके माता पिता या अध्यापक इस समय एक तनावपूर्ण चरण से गुजर रहे हैं। आप स्वयं को अनदेखा या दोषी महसूस कर सकते हैं। उन्हें आराम और समर्थन देने की कोशिश करें। अपने स्वास्थ्य और सुख पर भी ध्यान दें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2
कड़ी मेहनत जारी रखें और जल्द ही आपको पुरस्कृत किया जाएगा। आपका मूड आज खुशनुमा रहेगा। लोग आपकी तारीफ़ करेंगे और मदद करेंगे। नम्रता के साथ थोड़ा धीरज आपके काम को और भी आसान बना सकता है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी

अंक 3
आपका पति या साथी आपके किसी महत्वपूर्ण निर्णय का इंतज़ार कर रहा है। सोच समझ कर और बुद्धिमानी से काम करें। धन इस समय आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल

अंक 4
आपको कानूनी मामले या किसी व्यापारिक बैठक के लिए यात्रा करने की आवश्यकता पड़ सकती है। जीवन में बदलती हवाएं इतनी मजबूत हैं कि यह आपके काम और रिश्तों को नया अर्थ देंगी। सार्वजनिक संबंध आपके समय का एक बड़ा हिस्सा ले सकते हैं लेकिन इनसे लाभ होगा।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा

अंक 5
काम पर विवाद तनाव पैदा कर सकता है। आप जिस बाधा या नुकसान का सामना कर रहे हैं, उसे कड़ी मेहनत से दूर किया जा सकता हैं। आपके प्रयासों को पुरस्कृत किया जाएगा, इसलिए दुश्मनों की नकारात्मक बातों से प्रभावित न हों।
शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी

अंक 6
पैसों को सोच समझ कर खर्च करें। छोटे अवसरों से ही बड़े कामों की शुरुआत होती है। नए रिश्ते और गठबंधन बनेंगे।आप अपनी जीत की ओर बढ़ रहे हैं ओर अवसरों के लिए रास्ता खुद बनता जायेगा।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे

अंक 7
कार्य तनाव या भ्रम का स्रोत हो सकता है। ऐसी योजनाएं बनाये जो आपके लिए सहायक हों। मनोरंजन या रचनात्मक गतिविधियों के लिए भी समय निकालें। आज अपने साथी या दोस्त के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बात हो सकती है।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद

अंक 8
घर की समस्याएं अभी आपको अपनी सफलता के रास्ते की बाधाओं की तरह लग सकती हैं। परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल हो होगा। घर की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए आपको ऋण की आवश्यकता पड़ सकती हैं।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग-नीला

अंक 9
जब तक आप कड़ी मेहनत करेंगे, काम में तरक्की मिलेगी। आज आप में असंभव को भी संभव करने की लालसा है। आपकी मंज़िल दूर नहीं है, बस अपने क़दमों को तब तक आगे बढ़ाते रहें जब तक आपका लक्ष्य सामने न हो।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया

- विज्ञापन -

Latest News