चीन में हुआ भीषण सड़क हादसा, घने कोहरे के कारण 200 वाहन एक दूसरे से टकराए

चीन के हेनान प्रांत के मध्य चीनी शहर झेंग्झौ में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें लगभग 200 वाहन एक दूसरे से टकरा गए। यह भयानक हादसा घने कोहरे के कारण एक पुल पर हुआ है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। सूत्रों के मुताबिक दुर्घटनास्थल पर कई लोग.

चीन के हेनान प्रांत के मध्य चीनी शहर झेंग्झौ में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें लगभग 200 वाहन एक दूसरे से टकरा गए। यह भयानक हादसा घने कोहरे के कारण एक पुल पर हुआ है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। सूत्रों के मुताबिक दुर्घटनास्थल पर कई लोग घायल हुए है और दमकल विभाग पुल पर राहत और बचाव कार्य में लगा था। घटनास्थल पर पहुंचे बचाव दल का अनुमान है कि दुर्घटना में 200 से अधिक वाहन शामिल थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। झेंग्झौ यातायात अधिकारियों द्वारा जारी बयान के अनुसार, दो घंटे पहले कोहरे के मौसम के कारण स्थानीय यातायात पुलिस ने सभी वाहनों को पुल से गुजरने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

 

- विज्ञापन -

Latest News