रणजी ट्रॉफी में फिर चला Suryakumar Yadav बल्ला, सौराष्ट्र के खिलाफ खेली 95 रनों की ताबड़तोड़ पारी

रणजी ट्रॉफी में मुंबई और सौराष्ट्र के बीच दूसरे दिन का खेल जारी है. इससे पहले सौराष्ट्र की टीम 289 रनों पर सिमट गई. वहीं मुंबई की टीम 4 विकेट पर 159 रन बना चुकी है. मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेली. हालंकि, वह अपना शतक पूरा नहीं कर सके. सूर्यकुमार यादव.

रणजी ट्रॉफी में मुंबई और सौराष्ट्र के बीच दूसरे दिन का खेल जारी है. इससे पहले सौराष्ट्र की टीम 289 रनों पर सिमट गई. वहीं मुंबई की टीम 4 विकेट पर 159 रन बना चुकी है. मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेली. हालंकि, वह अपना शतक पूरा नहीं कर सके. सूर्यकुमार यादव ने 107 गेंदों पर 95 रनों की पारी खेली. उन्होंने पारी के दौरान 14 चौके और 1 छक्का लगाया. सूर्यकुमार यादव को युवराज सिंह डोंडिया ने आउट किया। वहीं, सूर्यकुमार यादव के अलावा पृथ्वी शॉ, यशस्वी जयसवाल, अंजिंक्य रहाणे जैसे बल्लेबाजों ने निराश किया. पृथ्वी शॉ 4 रन बनाकर चेतन सकारिया की गेंद पर आउट हुए. जबकि यशस्वी जयसवाल 2 रन बनाकर चिराग जानी का शिकार बने. अंजिंक्य रहाणे 24 रन बनाकर चलते बने. फिलहाल, सरफराज खान और मुशीर खान क्रीज पर हैं. सौराष्ट्र के लिए चेतन सकारिया. चिराग जानी, धमेन्द्र सिंह जडेजा और युवराज सिंह डोंडिया को 1-1 कामयाबी मिली।

- विज्ञापन -

Latest News