विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल

पंचकूला: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने आज माता मनसा देवी मंदिर के समीप गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। गुप्ता ने कहा कि जनवरी माह आरंभ हो गया है और इस महीने में सर्दी अधिक पड़ने के कारण गरीबों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए उन्होंने गरीब और.

पंचकूला: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने आज माता मनसा देवी मंदिर के समीप गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। गुप्ता ने कहा कि जनवरी माह आरंभ हो गया है और इस महीने में सर्दी अधिक पड़ने के कारण गरीबों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए उन्होंने गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित करने का निर्णय लिया है ताकि उनकी सर्दी आसानी से कट सके।

गुप्ता ने कहा कि गरीबों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इस समय सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है, ऐसे में हम सब का दायित्व बनता है की गरीब परिवारों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किये जायें या कराए जाएं। उन्होंने क्षेत्र के सक्षम लोगों से भी गरीबों व बेसहारा लोगों की मदद करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। समाज के हर संपन्न व्यक्ति का फर्ज है कि वह अपने क्षेत्र के गरीब परिवारों की देखभाल करें और उन्हें उनकी जरूरत वस्तुएं मुहैया कराए।

 

 

 

 

- विज्ञापन -

Latest News