जानिए कब है सकट चौथ व्रत, जानिए इस व्रत के महत्व और पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में

हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ व्रत रखा जाता है। इस साल नव वर्ष की पहली संकट संकष्टी चतुर्थी व्रत 10 जनवरी दिन मंगलवार को राखी जा रही है। इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना पुरे विधि विधान की साथ की जाती है। माना जाता है.

हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ व्रत रखा जाता है। इस साल नव वर्ष की पहली संकट संकष्टी चतुर्थी व्रत 10 जनवरी दिन मंगलवार को राखी जा रही है। इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना पुरे विधि विधान की साथ की जाती है। माना जाता है कि जो भी इंसान इस व्रत को करता है जीवन में उसके सभी संकट दूर होते है। आइए जानते है कब है संकष्टी चतुर्थी व्रत और इसके शुभ मुहूर्त के बारे में:

सकट चौथ व्रत 2023 तिथि
पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ति​थि की शुरूआत 10 जनवरी दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 09 मिनट पर होगा और इस तिथि की समाप्ति 11 जनवरी दिन बुधवार को दोपहर 02 बजकर 31 मिनट पर होगी। सकट चौथ व्रत के दिन चतुर्थी तिथि में चंद्रमा की पूजा अनिवार्य है, इसलिए सकट चौथ व्रत 10 जनवरी को रखा जाएगा।

सकट चौथ व्रत 2023 पूजा मुहूर्त
10 जनवरी को सुबह 09 बजकर 52 मिनट से दोपहर 01 बजकर 47 मिनट तक अच्छा समय है। इसमें भी लाभ-उन्नति मुहूर्त सुबह 11:10 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त दोपहर 12:29 बजे से दोपहर 01:47 बजे तक है। इस मुहूर्त में गणेश जी की पूजा करने से आपकी उन्नति होगी।

सकट चौथ व्रत 2023 चंद्रोदय समय
सकट चौथ व्रत वाले दिन रात्रि के समय में चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है और पूजा होती है। इस दिन चंद्रमा का उदय रात 08 बजकर 41 मिनट पर होगा। इस समय में चंद्रमा की पूजा की जाएगी और उसके बाद पारण करके व्रत को पूरा किया जाता है।

सकट चौथ पर बना है सर्वार्थ सिद्धि योग
इस साल सकट चौथ पर सर्वार्थ सिद्धि योग, प्रीति योग और आयुष्मान योग बन रहे हैं। इस दिन प्रीति योग सुबह से लेकर दिन में 11:20 बजे तक है और उसके बाद से आयुष्मान योग रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07 बजकर 15 मिनट से सुबह 09 बजकर 01 मिनट तक है।

भद्रा में है सकट चौथ व्रत
19 जनवरी को सकट चौथ व्रत के दिन भद्रा सुबह 07 बजकर 15 मिनट से लग रही है और इसका समापन दोपहर 12 बजकर 09 मिनट पर होगा। हालांकि भद्रा में पूजा पाठ वर्जित नहीं होता है।

सकट चौथ व्रत का महत्व
सकट चौथ का व्रत करने से संतान की सुरक्षा होती है। गणेश जी के आशीर्वाद से सभी संकट दूर होते हैं। कार्यों में होने वाली विघ्न बाधा दूर होती है। गणपति बप्पा के आशीष से मनोकामनाएं पूरी होती है और जीवन में शुभता बढ़ती है।

- विज्ञापन -

Latest News