Recipe: आज Evening Snack में नए स्टाइल से बनाएं ‘ब्रेड पकोड़ा’, मिनटों में होगा तैयार

सामग्री: बेड की स्लाइस – 9-10 आलू – 4-5(उबले हुए) बेसन – 1 कप चावल का आटा – 2 चम्मच हरी मिर्च – 2 हरा धनिया – 1 कप लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच जीरा पाउडर – 1 चम्मच आमचूर – 1 चम्मच बेकिंग सोडा – 1 चुटकी तेल – जरुरत अनुसार नमक –.

सामग्री:
बेड की स्लाइस – 9-10
आलू – 4-5(उबले हुए)
बेसन – 1 कप
चावल का आटा – 2 चम्मच
हरी मिर्च – 2
हरा धनिया – 1 कप
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
जीरा पाउडर – 1 चम्मच
आमचूर – 1 चम्मच
बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
तेल – जरुरत अनुसार
नमक – स्वादअनुसार

विधि:
– सबसे पहले आलू का छिलका उतार कर मैश कर लें।
– इसके बाद हरी मिर्च, हरा धनिया बारीक-बारीक करके काट लें।
– दोनों चीजों को मैश किए हुए आलू में मिलाएं।
– इसके बाद आलू में लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, आमचूर, गर्म मसाला, नमक मिलाएं।
– सारी सामग्री को आलू में मिलाएं। एक बाउल में बेसन और चावल का आटा मिलाएं।
– इस बाउल में बेकिंग सोडा, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिला दें।
– मिश्रण में थोड़ा सा पानी डालकर घोल तैयार कर लें। लेकिन घोल ज्यादा पतलान करें।
– अब ब्रेड स्लाइल लें और उस पर यह घोल फैला दें।
– ब्रेड के ऊपर दूसरी ब्रेड रखें। ब्रेड को हल्का दबाएं।
– चाकू से ब्रेड को तीनों कोणों से काट लें।
– ब्रेड में आलू की स्टफिंग डालें।
– एक कढ़ाई में तेल डालें। तेल जैसे गर्म हो जाए तो ब्रेड को बेसन के घोल में से डूबोकर तेल में डालें।
– अच्छे से ब्रेड को दोनों तरफ से ब्राउन कर लें।
– जैसे दोनों साइड से ब्रेड ब्राउन हो जाए प्लेट में निकाल लें।
– आपका ब्रेड पकोड़ा बनकर तैयार है। टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।

- विज्ञापन -

Latest News