Big Breaking : BJP में शामिल हुए Manpreet Badal, केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal ने करवाया Join

नई दिल्लीः पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने आज भाजपा में शामिल हाे गए हैं। भाजपा मुख्यालय में उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। मनप्रीत बादल को पार्टी में शामिल करके भाजपा एक मजबूत सिख चेहरे के साथ पंजाब में अपनी पकड़ मजबूत करेगी। पियूष गोयल ने कहा कि मैं अपने आपको सौभाग्यशाली.

नई दिल्लीः पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने आज भाजपा में शामिल हाे गए हैं। भाजपा मुख्यालय में उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। मनप्रीत बादल को पार्टी में शामिल करके भाजपा एक मजबूत सिख चेहरे के साथ पंजाब में अपनी पकड़ मजबूत करेगी।

पियूष गोयल ने कहा कि मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानता हूं की इतने विद्वान जिन्होंने वर्षों तक पंजाब की सेवा करी। उनकाे आज पार्टी में स्वागत कर रहा हूं। GST काउंसिल की बैठक में उनके साथ काम करने का मौका मिला। मेरा विश्वास है की आपके आने से पंजाब और देश में बीजेपी मजबूत होगी। सिख समुदाय के साथ जिस तरह प्रधानमंत्री का रिश्ता है। उन्होंने काफी काम किया है।

मनप्रीत बादल ने कहा कि पीयूष गोयल की कोशिश से आज मैं यहां हूं। मैं आया बीजेपी के दफ्तर में आपने मुझे हाथों पर नहीं, आंखों में बिठाया हैं। कुछ दिन पहले मेरी एक शेर से मुलाकात हुई। हिंदुस्तान के गृहमंत्री से मुलाकात हुई। पंजाब की धरती शेरों को जन्म देने वाली धरती है। पंजाब में हर दूसरा खानदान पाकिस्तान से आकर बसा हुआ है। विभाजन में 10 लाख लोगों का कत्ल हुआ। बीजेपी का और प्रधानमंत्री मोदी जी का ट्रैक रिकॉर्ड है।

बता दें, वह 1995 से 2012 तक पंजाब विधान सभा के सदस्य रहे और उन्होंने 2007 से 2010 तक प्रकाश सिंह बादल की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया है। मनप्रीत बादल ने 2011 में प्रकाश सिंह बादल के शिरोमणि अकाली दल (SAD) से अलग होकर पंजाब पीपुल्स पार्टी बना ली थी। मनप्रीत चार बार एमएलए चुने जा चुके हैं। हालांकि 2012 के पिछले चुनाव में वह जीत नहीं पाए थे। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए। 2017 में वो फिर विधायक बने और कैप्टन सरकार में एक बार फिर उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में पद संभाला।

- विज्ञापन -

Latest News