गुजरात के इस शख्स ने 30 सेकंड में अधिकतम पुश-अप कर बनाया रिकॉर्ड
नई दिल्ली: वैसे तो दुनिया में कई लोग अलग-अलग काम कर नया रिकॉर्ड कायम करते रहते हैं। वहीं अगर बात करें पुश-अप लगाने की तो आप कम समय में अधिकतम कितने पुश-अप लगा सकते हैं। गुजरात के इस इस शख्स ने मात्र 30 सेकंड में 101 पुश-अप्स लगा कर नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस शख्स का नाम विजय पांडुरंग शिंदे है जो कि गुजरात का रहने वाला है। विजय ने 30 सेकंड में अधिकतम संख्या में पुश-अप करने का रिकॉर्ड बनाया है।