अब लंबे समय तक रहेगा मेहंदी का रंग बस अपनाएं ये कुछ नुस्खे

लड़कियों को मेहँदी लगाना बेहद पसंद होता है लेकिन अक्सर इस बात से नाराज हो जाती हैं के मेहंदी का रंग जल्दी उतर जाता है। ऐसे में अगर आप भी चाहती है के आपकी मेहंदी का रंग समय तक रहे तो आज हम आपको कुछ नुस्खे देंगे जिससे मेहंदी का रंग गहरा और लंबे समय.

लड़कियों को मेहँदी लगाना बेहद पसंद होता है लेकिन अक्सर इस बात से नाराज हो जाती हैं के मेहंदी का रंग जल्दी उतर जाता है। ऐसे में अगर आप भी चाहती है के आपकी मेहंदी का रंग समय तक रहे तो आज हम आपको कुछ नुस्खे देंगे जिससे मेहंदी का रंग गहरा और लंबे समय तक रहेगा।

मेहंदी को देर तक रहने दें; मेहंदी लगाना जितना मेहनत का काम होता है, उतना ही धैर्य का काम उसे देर तक लगाए रखना भी है। मेहंदी लगाने से पहले आप अपने हाथों को अच्छी तरह धो लें। फिर जब आपके हाथों पर आपका पसंदीदा डिजाइन सज जाए, तब आप इसे सात से आठ घंटों के लिए लगा रहने दें। आप इसे 12 घंटों तक भी लगा रहने दे सकते हैं। वहीं, इसे निकालते समय पानी से धोने के बजाय हथेलियों को आपस में रगड़कर उतारें। ऐसा तब तक करें, जब तक कि मेंहदी पूरी तरह से न निकल जाए।

नीलगिरी का तेल: सबसे पहले तो हाथों को अच्छी तरह साफ कर लें, अब नीलगिरी का तेल लगाएं। इसके बाद मेहंदी का डिजाइन बनाएं। यह आपको आसानी से बाजारों में मिल जाएगा।

नींबू-चीनी का रस: नींबू-चीनी का रस मेहंदी का रंग काला करने का एक आसान तरीका है। थोड़ी-सी चीनी को पानी में डालकर उबाल लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें और नींबू के रस की कुछ बूंदें इसमें मिलाएं। फिर इस मिश्रण को मेहंदी सूखने के बाद लगाएं। जहां, चीनी मेहंदी को त्वचा पर देर तक लगा रहने में मदद करती है, वहीं नींबू का रस मेहंदी के रंग को गहरा करने का काम करता है।

विक्स या आयोडेक्स: विक्स या आयोडेक्स की मदद से भी मेहंदी का रंग डार्क किया जा सकता है, क्योंकि बाम गर्म होती है, जिससे मेहंदी को हीट मिलती है और उसका कलर गाढ़ा हो जाता है। इसके लिए मेहंदी लगाएं तो इसे पूरी रात छोड़ दें और अगली सुबह इसे हल्के हाथों से रगड़ कर उतार लें। इसके बाद रंग को गहरा करने के लिए इस पर विक्स लगाएं। विक्स की गर्माहट से मेहंदी का रंग गहरा होगा।

सरसों का तेल या पिपरमिंट ऑइल: एक बार पिपरमिंट तेल लगाने के बाद आप जब आपकी मेहंदी फिर से सूखने लगे तो इस पर कॉटन की मदद से सरसों का तेल लगा लें। माना जाता है कि यह विधि आपके मेहंदी को फिर से गीला करने के साथ ही इसके रंग को त्वचा में पहुंचाने में मददगार होती है। हमारे अनुभव में यह नुस्खा पास भी हुआ है। जब मेहंदी सूख जाए तो इसे छुड़ाने में भी सरसों तेल बहुत मददगार होता है। मेहंदी को छुड़ाने के बाद एक बार फिर थोड़ा-सा सरसों तेल लेकर अपने हाथ-पैर पर अच्छी तरह लगाएं।

गर्माहट दें: मेहंदी हटाने के बाद अपने हाथों को अच्छे से गर्माहट दें, ताकि आपकी मेहंदी का रंग अच्छे से चढ़े। ऐसा करने के लिए मेहंदी हटाने के बाद आप इस पर विक्स या आयोडेक्स जैसे बाम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप तवे पर 7-8 लौंग गर्म कर के उसका धुंआ भी हाथों पर ले सकती हैं

लौंग के धुएं की भाप लें: मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए पहले आप मेहंदी पर नींबू-चीनी का रस लगाएं। फिर इसके बाद तवे पर कुछ लौंग गर्म करें और लौंग से निकलने वाले धुएं से हाथों को भाप दें, लेकिन ध्यान रहे कि आपका हाथ न जले। हाथ को तब तक भाप के ऊपर चलाए जब तक कि नींबू-चीनी का रस सूख न जाए। आप इसके बाद मेहंदी को निकाल सकते हैं या थोड़ी और देर तक रख सकते हैं।

अचार का तेल: अचार के तेल का इस्तेमाल करके भी मेहंदी का रंग गाढ़ा किया जा सकता है। इसके लिए मेहंदी सूखने के बाद उस पर अचार का तेल लगाएं। कुछ ही समय में मेहंदी का रंग डार्क हो जाएगा।

- विज्ञापन -

Latest News