Recipe: आज स्नैक्स में ट्राई करें ‘Paneer Popcorn’, बेहद है आसान

आवश्यक सामग्री 250 ग्राम – पनीर (चौकोर टुकड़ों में कटा) बेसन – 1 कप अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च – 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा – चुटकीभर ब्रेड का चूरा – 1/2 कप सुखा धनिया – 1/4 छोटा.

आवश्यक सामग्री
250 ग्राम – पनीर (चौकोर टुकड़ों में कटा)
बेसन – 1 कप
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
काली मिर्च – 1/4 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा – चुटकीभर
ब्रेड का चूरा – 1/2 कप
सुखा धनिया – 1/4 छोटा चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
पानी – जरूरत अनुसार

बनाने की विधि
– सबसे पहले कश्मीरी लाल मिर्च, काली मिर्च, सुखा धनिया और नमक डालकर मिलाएं।
– अब इन मसालों को हल्के हाथ से पनीर पर लगाएं।
– दूसरे बाउल में बेसन, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, बेकिंग सोडा, हल्दी पाउडर और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मिलाएं।
– मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बनाएं।
– एक प्लेट में ब्रेड का चूरा रख लें।
– पैन में घी गर्म करें।
– घोल में पनीर को डुबोकर ब्रेड के चूरे से चारों तरफ से कोटकर सुनहरा होने तक फ्राई करें।
– इसी तरह सारे पनीर क्यूब्स फ्राई कर लें।
– तैयार पनीर पॉपकॉर्न को सर्विंग प्लेट में रखकर टोमैटो सॉस से सर्व करें।

 

- विज्ञापन -

Latest News