74वां गणतंत्र दिवस: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय राजधानी में फहराया तिरंगा, ली 21 तोपों की सलामी
नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज 74वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी समारोह में मुख्य अतिथि रहे। राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने पहली बार तिरंगा फहराया है। तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान गाया गया और 21 तोपों की सलामी दी गई। पहली बार यह सलामी भारत में बनी 105 एमएम भारतीय फील्ड गन से दी गई।