केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने देशवासियों को दी 74वें गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी की शुभकामनाएं
नई दिल्लीः केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और वीर जवानों को नमन किया हैं। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, कि “समस्त देशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं व वीर जवानों को नमन करता हूँ जिन्होंने देश को आजाद कराने, मजबूत बनाने व इसकी रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।”
समस्त देशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आज उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं व वीर जवानों को नमन करता हूँ जिन्होंने देश को आजाद कराने, मजबूत बनाने व इसकी रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। pic.twitter.com/lKZuvpdffF
— Amit Shah (@AmitShah) January 26, 2023
एक अन्य ट्वीट में गृहमंत्री ने सभी को बसंत पंचमी की भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, कि “बसंत पंचमी के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। विद्या, बुद्धि और विवेक की देवी मां सरस्वती आप सभी के जीवन को ज्ञान के प्रकाश से आलोकित करें।”
बसंत पंचमी के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
विद्या, बुद्धि और विवेक की देवी मां सरस्वती आप सभी के जीवन को ज्ञान के प्रकाश से आलोकित करें। pic.twitter.com/81UnuoNBPi
— Amit Shah (@AmitShah) January 26, 2023